wh लालकुआं/हल्दूचौड़/शांतिपुरी:- हादसे के बाद परिवार के लिए मदद का सहारा बना समाजसेवा शुभम अंडोला द्वारा स्थापित हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं/हल्दूचौड़/शांतिपुरी:- हादसे के बाद परिवार के लिए मदद का सहारा बना समाजसेवा शुभम अंडोला द्वारा स्थापित हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं/हल्दूचौड़/शांतिपुरी:- हादसे के बाद परिवार के लिए मदद का सहारा बना समाजसेवा शुभम अंडोला द्वारा स्थापित हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट, देखें रिपोर्ट:-

हादसे के बाद परिवार के लिए मदद का सहारा बना हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट

हल्दूचौड़। जरूरतमंद और बेसहारा परिवारों की मदद के लिए समाजसेवी शुभम अंडोला एवं उनके परिवार द्वारा स्थापित हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट लगातार सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। इसी क्रम में ट्रस्ट की ओर से शांतिपुरी निवासी एक जरूरतमंद परिवार को ₹21 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

1000506258.jpg

पीड़ित परिवार को यहां से भी सीधे मदद कर सकते हैं

जानकारी के अनुसार शांतिपुरी निवासी हेमा जोशी पंतनगर-नगला क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड के रूप में नौकरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही थीं। गत 2 सितंबर को उनका दुर्घटना में घायल हो गईं, जिसके बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। करीब 15 वर्ष पहले उनके पति का भी निधन हो चुका है। परिवार में दो बेटियां हैं और आय का कोई अन्य स्थायी साधन नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, चेयरमैन लोटनी ने रखा प्रस्ताव ये अहम प्रताव........

ऐसे कठिन समय में हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया।

1000461990

हीरा & टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट में सहयोग करने के लिए QR कोड का इस्तेमाल करें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की सहभागिता में बिंदुखत्ता व हल्दूचौड़ में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ हुए आयोजित.........

 सोमवार को हेमा जोशी की बेटी विद्या और उनके भतीजे अमन ट्रस्ट के कार्यालय पहुंचे, जहां परिवार को ₹21 हजार की पहली सहायता राशि प्रदान की गई। ट्रस्ट की ओर से यह सहायता शुभम अंडोला के माता-पिता के हाथों सौंपी गई।

1000462023

हीरा & टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट की एकाउंट डिटेल

समाजसेवी शुभम अंडोला ने कहा कि यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद परिवार को यह भरोसा दिलाने का प्रयास है कि समाज उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता पहुंचाना है और भविष्य में भी सेवा कार्य जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की सहभागिता में बिंदुखत्ता व हल्दूचौड़ में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ हुए आयोजित.........

उन्होंने ट्रस्ट से जुड़े सभी सहयोगियों, मित्रों और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा कि लोगों का सहयोग और विश्वास ही जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाने की प्रेरणा देता है।

हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट का संदेश है— “सेवा ही संकल्प, सेवा ही धर्म।”

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823