Connect with us

क्राइम

Big Breaking: इस खास नाम से रेस्टोरेंट चला रहे थे समुदाय विशेष के लोग, सच्चाई पता चली तो, चल गया बाबा का बुलडोजर

यूपी के कानपुर में एक बार फिर योगी सरकार का बुलडोजर चला है। दरअसल किदवईनगर स्थित मामा-भांजा रेस्टोरेंट में नॉनवेज के टुकड़े निकलने के विवाद के बाद शुक्रवार को नगर निगम ने रेस्टोरेंट पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से अतिक्रमण किए गए हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त किया।

वहीं, फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त कर लिया। इस दौरान नगर निगम के प्रवर्तन दल के अलावा किदवईनगर थाने का फोर्स भी मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने माँ अवंतिका मंदिर में विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में की सहभागिता, ये जनप्रतिनिधि गण भी रहे मौजूद......

किदवईनगर चौराहा से बारादेवी चौराहे के बीच स्थित मामा भांजे रेस्टोरेंट में बीते 26 सितंबर को रेस्टोरेंट आए एक व्यक्ति ने वेज कबाब पराठे और वेज बिरियानी में मांस के टुकड़े होने का आरोप लगाया था। सूचना पर पहुंचे बजरंगदल ने हंगामा कर दिया था। बजरंगियों ने आरोप लगाया था कि रेस्टोरेंट का मालिक मुबीन अहमद धर्म से मुस्लिम है। वह पहचान छिपाकर हिंदू के नाम से रेस्टोरेंट चला रहा है।

सूचना पर किदवईनगर थाने की फोर्स ने मामले को शांत कराते हुए कार्रवाई की बात कही थी। हंगामे के बाद से रेस्टोरेंट बंद चल रहा था। उधर छह अक्टूबर को मामले की शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय में की गई। जिसके बाद शुक्रवार को नगर निगम जोनल अधिकारी चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में टीम बुलडोजर लेकर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में I.I.M.U.N. कॉन्फ्रेंस 2026: तीन दिनों तक युवा करेंगे वैश्विक और राष्ट्रीय मुद्दों पर मंथन

इस दौरान रेस्टोरेंट का फुटपाथ पर भी अतिक्रमण मिला। जिसके बाद बुलडोजर से टीन शेड तोड़ा गया। साथ ही फुटपाथ पर रखे रेस्टोरेंट के ठेले को कब्जे में लिया गया। नगर निगम जोनल अधिकारी-3 चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर 7 अक्टूबर को विकास और अशोक त्रिपाठी की ओर से रेस्टोरेंट द्वारा फुटपाथ पर अवैध निर्माण कर अतिक्रमण करने की शिकायत की गई थी। जो जिलाधिकारी के माध्यम से नगर निगम को प्राप्त हुई थी। जांच के बाद रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अतिक्रमण हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  I.I.M.U.N. Returns to Haldwani, Bringing Together Young Leaders for Three Days of Debate and Dialogue

स्रोत im

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823