Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी न्यूज़:- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल में पदभार ग्रहण करने के बाद की पत्रकारों से वार्ता, देखें ये खास रिपोर्ट:-

मीडिया से संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने कहा, “जनता हित में होगी हर सकारात्मक पहल, रविवार को बच्चों के प्रशिक्षण हेतु, खेल प्रशिक्षकों को कार्यदिवसों में अवकाश देने का निर्णय

हल्द्वानी (नैनीताल)

मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद के दौरान नव नियुक्त जिलाधिकारी ने कहा कि उन्हें एक बार फिर नैनीताल की जनता की सेवा करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के मुद्दों को उजागर कर प्रशासन और जनता के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करते हैं। फील्ड रिपोर्टिंग के माध्यम से मीडिया न केवल जनसमस्याओं को सामने लाता है, बल्कि भविष्य की नीतियों को दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में विकास, बुनियादी ढाँचे, महिला, बाल एवं कमजोर वर्गों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को सही लाभार्थियों तक पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। साथ ही, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों की विशिष्ट समस्याओं, खाद्य आपूर्ति, आपदा प्रबंधन एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी आवश्यकताओं पर सकारात्मक हस्तक्षेप किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

साथ ही उन्होंने बताया कि खेल प्रशिक्षकों (कोचों) के लिए रविवार की छुट्टी के स्थान पर कार्यदिवसों में अवकाश दिया जाएगा, ताकि रविवार को बच्चों की छुट्टी रहते बच्चों को प्रशिक्षण का अधिक लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों की सड़कों पर गड्ढे खुदे हैं, उन्हें शीघ्र भरने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चौड़ीकरण एवं जनहित से जुड़ी नीतियों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

संवाद के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों ने सुझाव दिया कि पत्रकारों और प्रशासन के बीच संवादहीनता नहीं रहनी चाहिए। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि नियमित रूप से प्रेस मीट आयोजित की जाएंगी, जिससे संवाद की प्रक्रिया निरंतर बनी रहे।
इससे पूर्व सभी पत्रकारों द्वारा नवागंतुक जिलाधिकारी का बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी गिरिजा जोशी, सूचना अधिकारी मीडिया सेंटर हल्द्वानी प्रियंका जोशी समेत विभिन्न संस्थानों से आए प्रेस प्रतिनिधि उपस्थित रहे

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823