उत्तराखंड
हल्द्वानी (नैनीताल) दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी का एक्शन मोड! हरीश धामी के खिलाफ भाजयुमो ने खोला मोर्चा, SSP को सौंपा ज्ञापन…….
दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी का एक्शन मोड! हरीश धामी के खिलाफ भाजयुमो ने खोला मोर्चा, SSP को सौंपा ज्ञापन
प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में हल्द्वानी में गरजे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, कांग्रेस विधायक के खिलाफ जांच और कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग
हल्द्वानी (नैनीताल)। कांग्रेस विधायक हरीश धामी के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में गुरुवार को जिला युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर हल्द्वानी स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी को ज्ञापन सौंपते हुए विधायक हरीश धामी के खिलाफ मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को भली-भांति समझ चुकी है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति और विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने दो टूक कहा कि अन्याय और गलत गतिविधियों के खिलाफ युवा मोर्चा की आवाज हमेशा बुलंद रही है और आगे भी युवाओं के साथ मिलकर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच और नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में हुए इस घटनाक्रम ने साफ कर दिया कि भाजयुमो इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाने के मूड में है।