wh लालकुआं में खुला CP Plus सीसीटीवी कैमरों का शोरूम, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया उद्घाटन - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं में खुला CP Plus सीसीटीवी कैमरों का शोरूम, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया उद्घाटन - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं में खुला CP Plus सीसीटीवी कैमरों का शोरूम, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

लालकुआं में खुला CP Plus सीसीटीवी कैमरों का शोरूम, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

 

लालकुआं (नैनीताल)। नगर में सुरक्षा तकनीक से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में बुध बाजार के समीप नगर पंचायत कॉम्प्लेक्स में CP Plus सीसीटीवी कैमरों का नया शोरूम खोला गया है। शोरूम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने रिबन काटकर किया।

 

इस अवसर पर शोरूम स्वामी पंकज पांडे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि शोरूम में CP Plus कंपनी के सीसीटीवी कैमरों की सभी वैरायटी उपलब्ध कराई गई हैं। यहां ग्राहकों को अपनी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न प्रकार के कैमरे उपलब्ध हो सकेंगे।

 

उन्होंने बताया कि शोरूम खोलने का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को सीसीटीवी कैमरों से संबंधित सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को इन उत्पादों के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े।

 

उद्घाटन अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, बॉबी सम्मल, निशांत गिरी, सत्येंद्र गंगवार, सीपी प्लस की ओर से ब्रांच मैनेजर गौरव शर्मा, मैनेजर जगदीश मेहरा, मैनेजर शिवम गोयल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823