wh लालकुआं (नैनीताल) राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की लालकुआं इकाई का हुआ पुनर्गठन, शैलेन्द्र अध्यक्ष और सचिन बने महामंत्री: मुकुल आर्य सहित इन्हें मिली जिम्मेदारी…….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं (नैनीताल) राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की लालकुआं इकाई का हुआ पुनर्गठन, शैलेन्द्र अध्यक्ष और सचिन बने महामंत्री: मुकुल आर्य सहित इन्हें मिली जिम्मेदारी…….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की लालकुआं इकाई का हुआ पुनर्गठन, शैलेन्द्र अध्यक्ष और सचिन बने महामंत्री: मुकुल आर्य सहित इन्हें मिली जिम्मेदारी……..

पत्रकारों की एकजुटता और अधिकारों की आवाज बनेगी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, लालकुआं इकाई को नई कमान

 

शैलेन्द्र कुमार सिंह अध्यक्ष और सचिन गुप्ता महामंत्री मनोनीत पत्रकार हितों की पैरवी और संगठन के विस्तार को लेकर बनी रणनीति

 

लालकुआं (नैनीताल)। पत्रकारों की एकजुटता को नई ताकत देने और उनके अधिकारों एवं हितों की आवाज को बुलंद करने के संकल्प के साथ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड की लालकुआं इकाई का सोमवार को पुनर्गठन किया गया। नगर पंचायत सभागार में जिला अध्यक्ष सर्वेन्द्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन की भावी दिशा, पत्रकारों की समस्याओं, आपसी समन्वय और संगठनात्मक विस्तार को लेकर व्यापक चर्चा हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन कर संगठन की जिम्मेदारियां अनुभवी एवं सक्रिय पत्रकारों को सौंपी गईं।

 

यूनियन के जिला अध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देश पर नई कार्यकारिणी में नवीन तिवारी को संरक्षक, शैलेन्द्र कुमार सिंह को अध्यक्ष तथा सचिन गुप्ता को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा मुकुल आर्या को सचिव, भुवन रूवाली को संगठन मंत्री, अनिल कनौजिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अफसार हुसैन को मीडिया प्रभारी, गोपाल मौर्य को उपाध्यक्ष, दीपक बमेटा को कोषाध्यक्ष और सर्वेश गंगवार को कार्यालय मंत्री बनाया गया।

 

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि यूनियन केवल पदाधिकारियों तक सीमित न रहकर पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, उनके सम्मान की रक्षा और पेशेगत अधिकारों की पैरवी का सशक्त मंच बने। इसके लिए सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने, नए पत्रकारों को संगठन से जोड़ने तथा इकाई की गतिविधियों को सक्रिय और प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया। संगठन में निरंतर संवाद और बेहतर तालमेल बनाए रखने के उद्देश्य से प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित करने पर भी सहमति बनी।

 

इसके साथ ही यूनियन के प्रदेश नेतृत्व एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों से औपचारिक बैठकों में सहभागिता करने का अनुरोध किया गया, ताकि स्थानीय स्तर पर पत्रकारों से जुड़े विषयों को प्रदेश स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।

 

नवनियुक्त अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पत्रकारों की एकजुटता, सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर चलने तथा पत्रकारिता से जुड़े जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प व्यक्त किया।

 

नई कार्यकारिणी के गठन को लालकुआं क्षेत्र में पत्रकारों के बीच संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823