wh लालकुआं (उत्तराखंड) इगास पर्व पर दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने लोकसंस्कृति के रंगों में लिया हिस्सा, कहा- हमारी सांस्कृतिक विरासत ही हमारी पहचान - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं (उत्तराखंड) इगास पर्व पर दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने लोकसंस्कृति के रंगों में लिया हिस्सा, कहा- हमारी सांस्कृतिक विरासत ही हमारी पहचान - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (उत्तराखंड) इगास पर्व पर दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने लोकसंस्कृति के रंगों में लिया हिस्सा, कहा- हमारी सांस्कृतिक विरासत ही हमारी पहचान

इगास पर्व पर दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने लोकसंस्कृति के रंगों में लिया हिस्सा, कहा- हमारी सांस्कृतिक विरासत ही हमारी पहचान

 

लालकुआं (नैनीताल)। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के मां अवंतिका कुंज मंदिर में शुक्रवार को लोकपर्व इगास (बूढ़ी दीपावली) के अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक लोककलाओं और सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) पर्यावरण मित्रों ने केक काटकर मनाया नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी का जन्मदिन......

कार्यक्रम में पहुंचे नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के लोकप्रिय सांसद अजय भट्ट सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्सव की रौनक बढ़ाई। नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोकगीतों और पारंपरिक झांकियों ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) पर्यावरण मित्रों ने केक काटकर मनाया नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी का जन्मदिन......

 

इस अवसर पर दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि इगास पर्व उत्तराखंड की लोकआस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, लोकपरंपराओं और पूर्वजों की विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) पर्यावरण मित्रों ने केक काटकर मनाया नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी का जन्मदिन......

 

उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन देवभूमि उत्तराखंड की विशिष्ट पहचान को आगे बढ़ाने के साथ ही समाज में आपसी मेलजोल, एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823