wh लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित……

लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ की मीना अंडोला को मिला ‘Digital Excellence Award’, पंखुड़ियां परिवार ने किया सम्मानित……

 

सोशल मीडिया के जरिए कुमाऊंनी संस्कृति, तीज-त्योहारों और जैविक खेती को दे रहीं बढ़ावा; सीजन-16 में मिला सम्मान

 

हल्दूचौड़ (नैनीताल)। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों और जैविक खेती को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हल्दूचौड़ निवासी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीना अंडोला को पंखुड़ियां परिवार की ओर से सीजन-16 में प्रतिष्ठित ‘Digital Excellence Award’ से सम्मानित किया गया। पंखुड़ियां संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रिंपी बिष्ट एवं उनकी टीम ने मीना अंडोला को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मंच पर मौजूद रहे।

 

मीना अंडोला सोशल मीडिया के फेसबुक और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहते हुए अपनी पारिवारिक दिनचर्या के साथ-साथ उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं को लोगों तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रही हैं। उनके सोशल मीडिया पेज पर कुमाऊंनी संस्कृति, रीति-रिवाजों और विभिन्न तीज-त्योहारों से जुड़ी जानकारियां देखने को मिलती हैं। इसके माध्यम से वह नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का भी प्रयास कर रही हैं।

 

इसके अलावा मीना अपने किचन गार्डन में तैयार की गई जैविक सब्जियों और ऑर्गेनिक खेती से जुड़े अनुभवों एवं उपयोगी जानकारियों को भी सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन के साथ साझा करती हैं। उनका प्रयास है कि लोग घरों में जैविक तरीके से सब्जियां उगाने के प्रति जागरूक हों और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं।

 

डिजिटल क्षेत्र में उनके इसी रचनात्मक योगदान और सामाजिक-सांस्कृतिक जागरूकता के प्रयासों को देखते हुए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। मीना अंडोला की इस उपलब्धि से हल्दूचौड़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823