wh हल्दूचौड़/लालकुआं:- हाथियों और जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीणों को मिलेगी राहत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का ने वन विभाग के रेंजर से की मुलाकात…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हल्दूचौड़/लालकुआं:- हाथियों और जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीणों को मिलेगी राहत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का ने वन विभाग के रेंजर से की मुलाकात…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्दूचौड़/लालकुआं:- हाथियों और जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीणों को मिलेगी राहत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का ने वन विभाग के रेंजर से की मुलाकात….

हाथियों और जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीणों को मिलेगी राहत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय दुम्का ने वन विभाग के रेंजर से की मुलाकात

 

विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के निर्देश पर आयोजित बैठक में ग्रामीणों की सुरक्षा और वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा

 

हल्दूचौड़। क्षेत्र में हाथियों एवं अन्य जंगली जानवरों की बढ़ती सक्रियता और उनके आतंक से परेशान ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के निर्देशानुसार उन्होंने वन विभाग के रेंजर उमेश आर्य एवं उनकी टीम को अपने आवास पर आमंत्रित कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/लालकुआं:- 77वें वार्षिक अधिवेशन में अध्यक्ष मुकेश बोरा का पशुपालकों को बड़ा तोहफा, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी.......

 

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों एवं अन्य जंगली जानवरों की आवाजाही से उत्पन्न खतरे, जान-माल की सुरक्षा तथा वन्यजीवों से बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाने पर विस्तार से चर्चा की गई। विजय दुम्का ने वन विभाग की टीम के समक्ष ग्रामीणों की समस्याएं रखते हुए इनका शीघ्र समाधान करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की आवश्यकता बताई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/देहरादून:- संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में दमदार वापसी, प्रदेश कार्यालय में दिग्गजों की मौजूदगी में फिर ग्रहण की पार्टी की सदस्यता........

 

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है और जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक के चलते लोगों में भय का माहौल पैदा हो रहा है। ऐसे में वन विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, ग्रामीणों को समय पर सतर्क करने तथा वन्यजीवों की आवाजाही पर निगरानी रखने जैसे आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/देहरादून:- संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में दमदार वापसी, प्रदेश कार्यालय में दिग्गजों की मौजूदगी में फिर ग्रहण की पार्टी की सदस्यता........

 

बैठक में कनिष्ठ प्रमुख कमल भंडारी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अशोक पढ़ालनी, चेतन बिष्ट एवं केशव बामेटा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

बैठक के दौरान ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और वन्यजीवों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए वन विभाग से आवश्यक कार्रवाई करने की अपेक्षा जताई गई।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823