wh हल्द्वानी/लालकुआं:- 77वें वार्षिक अधिवेशन में अध्यक्ष मुकेश बोरा का पशुपालकों को बड़ा तोहफा, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हल्द्वानी/लालकुआं:- 77वें वार्षिक अधिवेशन में अध्यक्ष मुकेश बोरा का पशुपालकों को बड़ा तोहफा, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी/लालकुआं:- 77वें वार्षिक अधिवेशन में अध्यक्ष मुकेश बोरा का पशुपालकों को बड़ा तोहफा, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी…….

मुकेश बोरा का पशुपालकों को बड़ा तोहफा, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

 

295 करोड़ 52 लाख रुपये का वार्षिक बजट पारित, 34 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों के हित में लिए गए अहम फैसले; 6.50 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि वितरित

 

हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं के 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन में अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दुग्ध उत्पादकों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए पशुपालकों को बड़ी सौगात दी। अधिवेशन में आगामी फरवरी माह से दूध खरीद मूल्य में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष का 295 करोड़ 52 लाख रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस फैसले से संघ से जुड़े करीब 34 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

 

शनिवार को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित संकल्प बैंक्वेट हॉल में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, राज्यमंत्री रेनू अधिकारी एवं मोहन पाठक, पूर्व विधायक नवीन दुमका, प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, दुग्ध विकास विभाग के निबंधक एवं निदेशक बीएस चलाल, उपनिदेशक संजय उपाध्याय, देहरादून दुग्ध संघ अध्यक्ष ठाकुर भूमि सिंह, यूसीडीएफ के महाप्रबंधक आरएम तिवारी, उपमहाप्रबंधक पीएंडआई पीएस नागपाल तथा प्रबंधक पीएस नगरकोटी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिवेशन में दुग्ध संघ से जुड़ी 710 दुग्ध समितियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

 

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने अपने संबोधन में कहा कि दुग्ध संघ की प्राथमिकता पशुपालकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और उन्हें दुग्ध व्यवसाय के माध्यम से बेहतर आजीविका उपलब्ध कराना है। दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के दिशा-निर्देशों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि फरवरी से दूध खरीद मूल्य में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि 34 हजार दुग्ध उत्पादक परिवार संस्था की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

उत्कृष्ट पशुपालकों पर बरसी पुरस्कारों की सौगात

 

अधिवेशन में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मैदानी क्षेत्र महिला वर्ग में प्रभपाल सिंह को 31 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार, हिमानी बिष्ट को 25 हजार, पुष्पा बिष्ट को 21 हजार तथा दीपा बिष्ट को 17 हजार रुपये प्रदान किए गए। पर्वतीय क्षेत्र महिला वर्ग में कमला देवी को 25 हजार, गंगा देवी को 21 हजार तथा पुष्पा जोशी को 17 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।

 

पुरुष वर्ग के मैदानी क्षेत्र में कृपाल सिंह को 25 हजार, जगपाल सिंह को 21 हजार तथा स्नेहपाल सिंह को 17 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं पर्वतीय क्षेत्र में चिंतामणि को 25 हजार, श्याम नारायण को 21 हजार तथा कृपाल सिंह को 17 हजार रुपये प्रदान किए गए।

 

इसके अतिरिक्त आठ विकासखंडों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दुग्ध उत्पादकों को भी सम्मानित किया गया। बिंदुखत्ता क्षेत्र के नौ पुरुष एवं नौ महिला दुग्ध उत्पादकों सहित कुल 31 उत्पादकों को 3 लाख 74 हजार 850 रुपये के चेक वितरित किए गए। वहीं मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों के दस उत्कृष्ट समिति सचिवों तथा 15 दुग्ध विक्रेताओं को 2 लाख 76 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस प्रकार कुल 6 लाख 50 हजार 850 रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनुभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

 

शहर में खुलेगा आंचल मिल्क पार्लर

 

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने दुग्ध संघ की कार्यप्रणाली और अध्यक्ष मुकेश बोरा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सहकारी संस्थाओं की मजबूती ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में शीघ्र आंचल मिल्क पार्लर खोलने का आश्वासन दिया। इससे शहरवासियों को गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

 

कार्यक्रम का संचालन प्रशासन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने किया। अधिवेशन के दौरान प्रशासनिक कार्यों में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया।

 

इस अवसर पर संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार शर्मा, आनंद सिंह नेगी, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रैक्वाल एवं थान सिंह बिष्ट सहित दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, सुरेश चंद्र, खलील अहमद सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823