wh लालकुआं (नैनीताल) लालकुआं विवाद में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की दमदार एंट्री, चेयरमैन के समर्थन…………? - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं (नैनीताल) लालकुआं विवाद में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की दमदार एंट्री, चेयरमैन के समर्थन…………? - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) लालकुआं विवाद में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की दमदार एंट्री, चेयरमैन के समर्थन…………?

 

चेयरमैन के साथ कथित अभद्रता को बताया निंदनीय, बोले—मामले की गंभीरता को देखते हुए लिया जाएगा उचित निर्णय; पुलिस और नगर पंचायत के बीच बेहतर समन्वय से ही सुनिश्चित होगा शहर का विकास।

 

लालकुआं (नैनीताल)। लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी और प्रभारी निरीक्षक के बीच उपजे विवाद ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल तेज कर दी है। मामले में अब शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की दमदार एंट्री ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है। मंत्री ने दूरभाष पर हुई वार्ता के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ कथित अभद्रता को निंदनीय बताते हुए मामले की गंभीरता से संज्ञान लेने और उचित निर्णय लेने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग:- राष्ट्रीय स्तर पर चमका लालकुआं नगर पंचायत, "अर्बन लर्नथॉन 2.0" में हासिल किया प्रथम स्थान.......

 

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान और जनहित से जुड़े मुद्दों का समाधान प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद का समाधान आपसी संवाद, समन्वय और सकारात्मक दृष्टिकोण से ही संभव है। पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत को एक-दूसरे के साथ तालमेल बनाकर काम करना चाहिए, क्योंकि दोनों ही व्यवस्थाएं शहर की कानून व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और विकास से सीधे तौर पर जुड़ी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) चेयरमैन-कोतवाल विवाद का पटाक्षेप, प्रशासन की मध्यस्थता में बनी सहमति; धरना-कार्य बहिष्कार के समाप्त होते ही एस्मा का भी हुआ निस्तारण........

 

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उचित स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। मंत्री के इस रुख को नगर पंचायत अध्यक्ष के पक्ष में महत्वपूर्ण राजनीतिक हस्तक्षेप के रूप में देखा जा रहा है।

 

गौरतलब है कि लालकुआं में ओवरलोड और ओवरहाइट वाहनों के आवागमन को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी और प्रभारी निरीक्षक के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते तूल पकड़ गया था। अध्यक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रभारी निरीक्षक के स्थानांतरण की मांग उठाई थी। वहीं, इस घटनाक्रम के विरोध में नगर पंचायत स्तर पर धरना और कार्यबहिष्कार भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग:- राष्ट्रीय स्तर पर चमका लालकुआं नगर पंचायत, "अर्बन लर्नथॉन 2.0" में हासिल किया प्रथम स्थान.......

 

हालांकि प्रशासनिक मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों के बीच वार्ता से विवाद का पटाक्षेप हो चुका है और धरना एवं कार्यबहिष्कार समाप्त हो गया है। ऐसे में शहरी विकास मंत्री का बयान इस पूरे घटनाक्रम में खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

सियासी और प्रशासनिक दृष्टि से अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मंत्री राम सिंह कैड़ा के हस्तक्षेप के बाद भविष्य में लालकुआं की पुलिस व्यवस्था और नगर पंचायत के बीच समन्वय किस दिशा में आगे बढ़ता है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823