wh लालकुआं अपडेट:- धामी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल को दीपेन्द्र कोश्यारी ने बताया विकास और सुशासन का नया अध्याय, बिन्दुखत्ता के डी-नोटिफिकेशन को बताया ऐतिहासिक कदम….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं अपडेट:- धामी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल को दीपेन्द्र कोश्यारी ने बताया विकास और सुशासन का नया अध्याय, बिन्दुखत्ता के डी-नोटिफिकेशन को बताया ऐतिहासिक कदम….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं अपडेट:- धामी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल को दीपेन्द्र कोश्यारी ने बताया विकास और सुशासन का नया अध्याय, बिन्दुखत्ता के डी-नोटिफिकेशन को बताया ऐतिहासिक कदम…..

लालकुआं अपडेट:- धामी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल को दीपेन्द्र कोश्यारी ने बताया विकास और सुशासन का नया अध्याय, बिन्दुखत्ता के डी-नोटिफिकेशन को बताया ऐतिहासिक कदम…..

 

मोटाहल्दू में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री ने गिनाईं धामी सरकार की उपलब्धियां, बोले– बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में बढ़ा मजबूत कदम

 

लालकुआं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल (धामी 2.0) के लगभग पांच वर्षों को प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिहाज से महत्वपूर्ण बताते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से बखान किया। रविवार को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के मोटाहल्दू स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने अपने कार्यकाल में जनहित के फैसलों के साथ उत्तराखंड को विकास की नई दिशा देने का काम किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/लालकुआं:- 77वें वार्षिक अधिवेशन में अध्यक्ष मुकेश बोरा का पशुपालकों को बड़ा तोहफा, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी.......

 

कोश्यारी ने विशेष रूप से बिन्दुखत्ता के वन भूमि क्षेत्र को डी-नोटिफाई करने के प्रस्ताव को कैबिनेट से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने और इसे केंद्र सरकार को भेजे जाने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल है। दशकों से राजस्व गांव की मांग कर रहे हजारों परिवारों के लिए सरकार का यह निर्णय नई उम्मीद लेकर आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिन्दुखत्ता के लोगों की भावनाओं और उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग को गंभीरता से समझते हुए समाधान की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया है।

 

उन्होंने कहा कि धामी सरकार का पांच वर्ष का कार्यकाल केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में नीतिगत फैसलों और विकास कार्यों के माध्यम से बदलाव दिखाई दे रहा है। सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), सख्त भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और नकल विरोधी कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लेकर देश में उत्तराखंड की अलग पहचान बनाई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- हाथियों और जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीणों को मिलेगी राहत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय 'रोहित' दुम्का ने वन विभाग के रेंजर से की मुलाकात....

 

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ने बताया कि सरकार के कार्यकाल में 20 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, सहकारी प्रबंध समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण तथा स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण जैसी योजनाओं से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की उपलब्धि भी सरकार की महत्वपूर्ण पहल है।

 

कोश्यारी ने आर्थिक और औद्योगिक विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 3.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें से 80 हजार करोड़ रुपये के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है। राज्य की जीएसडीपी में वृद्धि, प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी और बेरोजगारी दर में कमी सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/देहरादून:- संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में दमदार वापसी, प्रदेश कार्यालय में दिग्गजों की मौजूदगी में फिर ग्रहण की पार्टी की सदस्यता........

 

उन्होंने सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे कार्यों को भी महत्वपूर्ण बताया। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड, वंदे भारत ट्रेनों का संचालन, जमरानी बांध परियोजना को मिली मंजूरी तथा धार्मिक स्थलों पर रोपवे परियोजनाओं को प्रदेश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, निवेश, रोजगार और सुशासन के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। बिन्दुखत्ता के डी-नोटिफिकेशन की दिशा में उठाया गया कदम इस बात का प्रमाण है कि सरकार क्षेत्रीय और जनभावनाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार से आवश्यक स्वीकृति मिलने के बाद बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में आगे का रास्ता प्रशस्त होगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823