उत्तराखंड
लालकुआं:- समाजसेवी राजा बड़ोला ने क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों को दी दीपावली, भैया दूज और छठ पूजा की शुभकामनाएं…….
राजा बड़ोला ने क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों को दी दीपावली, भैया दूज और छठ पूजा की शुभकामनाएं
व्यवसाय के साथ सामाजिक कार्यों में भी निभा रहे सक्रिय भूमिका, सभी से आपसी प्रेम, सौहार्द और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ त्योहार मनाने की अपील
लालकुआं। सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजा इलेक्ट्रिकल एंड सीसीटीवी सर्विलांस के स्वामी राजा बड़ोला ने दीपावली, भैया दूज एवं छठ पूजा के पावन अवसर पर लालकुआं क्षेत्र सहित समस्त प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
इस अवसर पर राजा बड़ोला ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहार केवल खुशियां मनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक एकता और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का संदेश भी देते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि त्योहारों को पारंपरिक रीति-रिवाजों, श्रद्धा, उल्लास एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाएं तथा जरूरतमंद लोगों की खुशियों में भी सहभागी बनें।
राजा बड़ोला अपने व्यावसायिक दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय योगदान देते रहते हैं। उनका प्रतिष्ठान राजा इलेक्ट्रिकल एंड सीसीटीवी सर्विलांस लालकुआं मुख्य चौराहे पर कोतवाली के सामने स्थित लुधियाना कॉम्प्लेक्स में है। व्यवसाय के साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रियता भी क्षेत्र में उनकी पहचान का हिस्सा है।
उन्होंने कामना की कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए, भैया दूज भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाए तथा छठ महापर्व सभी के जीवन में सुख-शांति एवं खुशहाली का संचार करे।