Connect with us
Ad

क्राइम

कोलकाता में महिला चिकित्सक से रेप और मर्डर मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का देशव्यापी हड़ताल का ऐलान, बढ़ेंगी मुश्किलें……

नई दिल्ली: कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप के बाद मर्डर मामले में पूरा देश गमगीन और गुस्से में है। इस बीच इंडियन मेडिकल असोसिएशन (IMA) ने इस घटना के विरोध में 17 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।

हालांकि इस दौरान मरीजों को जरूरी सेवाएं मिलती रहेंगी। आईएमए ने एक बयान में कहा है कि शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन ओपीडी बंद रहेंगे।

डॉक्टरों के संगठन ने एक बयान में कहा, ‘9 अगस्त 2024 को तड़के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ क्रूरतापूर्वक रेप किया गया और फिर हत्या कर दी गई। इस घटना से डॉक्टरों में काफी रोष है। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज़:- नो एंट्री की बात करते ही फिर याद आया बाईपास का मुद्दा, सरकार और सत्ताधारी की बेरुखी बनी जनता के लिए मुसीबत!

रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। आईएमए की ओर से पूरे देश में विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च भी किए गए हैं। कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में लापरवाही बरती और पहले दिन के बाद से ही पुलिस जांच ठप पड़ी हुई है।’

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई क्रूर घटना और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इस घटना का विरोध कर रहे छात्रों के साथ की गई गुंडागर्दी के बाद, IMA ने 17 अगस्त 2024 को शनिवार सुबह 6 बजे से 18 अगस्त 2024 को रविवार सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए हड़ताल की घोषणा की है। सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (नैनीताल) धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दौरान हल्द्वानी शहर का यातायात डायवर्जन प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था का देखें अपडेट:-

फोरडा की जारी रहेगी हड़ताल

फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोरडा) ने कोलकाता घटना को लेकर प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टरों पर हमलों को रोकने के लिए एक कानून लाने सहित उनकी मांगों को पूरा करने का मौखिक आश्वासन दिया था, जिसके बाद संघ ने अपनी हड़ताल वापस ले ली थी, लेकिन डॉक्टरों ने इसकी कड़ी आलोचना की जिसके चलते फोरडा ने फिर विरोध जताने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी न्यूज़:- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल में पदभार ग्रहण करने के बाद की पत्रकारों से वार्ता, देखें ये खास रिपोर्ट:-

फोरडा ने फिर प्रदर्शन करने का ऐलान ऐसे समय में किया जब रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने बुधवार को आरोप लगाया था कि फेडरेशन ने उनसे सलाह लिए बिना ही हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। साथ ही आरडीए ने फोरडा पर डॉक्टर बिरादरी की ‘पीठ में छुरा घोंपने’ का भी आरोप लगाया।

स्रोत im

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823