Connect with us

क्राइम

OMG : गर्लफ्रेंड के साथ दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था पति, तभी पहुंच गए बेटा और पत्नी, उसके बाद……

कोलकाता में बिजी रोड पर एक युवती पर जानलेवा हमले और मौत से हड़कंप मच गया. गुरुवार रात ईएम बाइपास पर चाय की दुकान के करीब युवती पर चाकू से कई वार किए गए. पुलिस ने इस घटना में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

महिला के अलावा दूसरा आरोपी नाबालिग है. आरोपियों से पूछताछ जारी है.

गुरुवार रात करीब 8:50 बजे दोनों बाईपास किनारे एक चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे. इसी दौरान तीन लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया. फारूक की पत्नी शहजादी फारूक और उनके 16 साल के बेटे के अलावा वहां आरोपियों में वसीम अकरम नाम का एक युवक भी था. वह नाबालिग का चचेरा भाई है. फारूक उन्हें देखते ही मौके से भाग गया था.

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में नेटवर्क सुधार की मांग: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, नए टावर और फाइबर कनेक्टिविटी का उठाया मुद्दा

आरोप है कि राफिया पर चाकू से कई बार वार किया गया. पुलिस ने बताया कि वसीम ने युवती को भागने से रोक लिया था. युवती पर मेन अटैक नाबालिग ने ही किया था. उसकी मां भी उसके साथ थी.

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में नेटवर्क सुधार की मांग: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, नए टावर और फाइबर कनेक्टिविटी का उठाया मुद्दा

युवती ने वहां से भागने की कोशिश की. लेकिन आरोपियों ने उसे पकड़ लिया. बाद में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. युवती को गंभीर रूप से घायल अवस्था में रात ही एनआरएस अस्पताल ले जाया गया लेकिन आज तड़के युवती की मौत हो गई.

इधर, फारूक अभी भी फ़रार है. पुलिस ने बताया कि उसका फोन बंद है. उनसे सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस सूत्रों के अनुसार फारूक एक कार रेंटल कंपनी से जुड़ा हुआ है. गुरुवार की रात वह राफिया के साथ कार से बाईपास पर गया.

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में नेटवर्क सुधार की मांग: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, नए टावर और फाइबर कनेक्टिविटी का उठाया मुद्दा

उनकी पत्नी और बेटा दूसरी कार में उनके पीछे आये. आरोपी फारूक का जीपीएस लोकेशन देखकर उसके फोन तक पहुंचे. हमले में इस्तेमाल हथियार आरोपी से बरामद कर लिया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर अधिक जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है.

स्रोत im

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823