wh लालकुआं (अलर्ट) बारिश में यहां छाता लेकर निकलेंगे तो जोखिम में पड़ सकती है जान, जाने क्या है पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं (अलर्ट) बारिश में यहां छाता लेकर निकलेंगे तो जोखिम में पड़ सकती है जान, जाने क्या है पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (अलर्ट) बारिश में यहां छाता लेकर निकलेंगे तो जोखिम में पड़ सकती है जान, जाने क्या है पूरा मामला

इस स्थान पर बारिश में छाता लेकर चलेंगे तो जान जोखिम में पड़ सकती है जी हां……. रेलवे सुरक्षा बल लालकुआं इंस्पेक्टर तरुण वर्मा द्वारा इसको लेकर जनहित में सूचना जारी की गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि बरसात के मौसम में रेलवे लाइन पर चलना खतरे से खाली नहीं है क्योंकि यहां अब रेलवे लाइन का विद्युतीकरण पूरी तरह से हो चुका है और रेलवे लाइन के ऊपर 25 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजरती है जिस पर हर समय करंट दौड़ता रहता है ऐसे में बारिश के मौसम में यदि रेल पटरी पर हाईटेंशन लाइन के नीचे छाता लेकर निकलते हैं तो इससे गंभीर खतरा पैदा हो सकता है, उन्होंने जनहित में सूचना देते हुए बताया कि यदि रेलवे लाइन पार करते समय छाता लेकर निकल रहे हैं तो छाते को बंद कर लें और रेलवे लाइन पर बिल्कुल ना चलें क्योंकि इसके ऊपर 25 हजार वोल्ट का करंट दौड़ रहा है जिससे जन हानि हो सकती है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823