Connect with us

उत्तराखंड

सादगी से मनाई गई” भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की 134 वी जंयती।

लालकुआ के जवाहर नगर वार्ड नंबर 3 स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में पंडित गोविंद बल्लभ पंत जंयती आयोजन सिमिति के तत्वाधान में भारत रत्न पंडित गोविद बल्लभ पंत की 134 वीं जयंती शारीरिक दूरी का नियमों के तहत मनाई गई इस दौरान गोविद बल्लभ पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।
इधर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान ने कहा कि उनके देशहित में किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा युवा वर्ग को उनके द्वारा बताए मार्ग पर चले तभी देश और प्रदेश का भला होगा उन्होंने कहा कि हिमालय की गोद में जन्मे व्यक्तित्व के धनी पंडित गोविद बल्लभ पंत का पूरा जीवन त्याग, समर्पण के बीच गुजरा। उनकी प्रेरणा से देश के हजारों युवक-युवतियों को स्वतंत्रता संग्राम के रणक्षेत्र में अपना कौशल दिखाने का मौका मिला वे एक कुशल वक्ता थे।

यह भी पढ़ें 👉  JOB ALERT (खुशखबरी) UKSSSC ने बड़ी संख्या में समूह-ग के पदों पर भर्ती कैलेण्डर किया जारी, देखें अपडेट्स:-


इधर पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती आयोजन समिति के संयोजक संजय अरोड़ा ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत का देश हित में किया गया योगदान हमेशा प्रेरणा देने वाला है इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह ,भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, भाजपा नेता अरुण प्रकाश, राजकुमार सेतिया,इस्तकार अहमद, नफीस खांन,प्रेमनाथ पडित, विनोद श्रीवास्तव, बौबी संभल,सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती,नगर पंचायत कि अधिशासी अधिकारी राजू नाबियल आदि उपस्थित थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823