wh Uttarakhand: सीएम धामी के लिए कांग्रेस विधायक कुर्बानी को तैयार? सियासी गलियारों में चर्चा तेज…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Uttarakhand: सीएम धामी के लिए कांग्रेस विधायक कुर्बानी को तैयार? सियासी गलियारों में चर्चा तेज…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand: सीएम धामी के लिए कांग्रेस विधायक कुर्बानी को तैयार? सियासी गलियारों में चर्चा तेज……

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी के शपथ लेने के बाद भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ अब कांग्रेस का भी एक विधायक अपना सीट छोड़ने के लिए तैयार हो गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का एक विधायक सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ सकता है. प्रदेश में कुमाऊं  मंडल के एक विधायक के नाम की चर्चा जोरों पर है. बता दें कि पहले ही भाजपा के कई विधायक सीट छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं. 

विजय बहुगुणा के लिए भाजपा MLA ने छोड़ दी थी सीट 
उत्तराखंड में अभी तक दो बार ऐसे मौके आए हैं जब दूसरे पार्टी के विधायकों ने मुख्यमंत्री के लिए अपनी सीट छोड़ दिए. पहली बार 2007 में भारतीय जनता पार्टी ने बीसी खंडूड़ी  को मुख्यमंत्री बनाया था. बीजेपी सरकार के सीएम खंडूड़ी के लिए कांग्रेस विधायक लेफ्टिनेंट जनरल टीपीएस रावत (रि) ने सीट छोड़ी थी. वहीं, दूसरी बार 2012 में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तो उस समय पार्टी ने विजय बहुगुणा को मुख्यमंत्री बनाया. विजय बहुगुणा उस वक्त सांसद थे. उनके लिए सितारगंज से भाजपा विधायक किरन मंडल ने विधानसभा की सीट खाली की थी. 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी:- भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल में कल 5 सितम्बर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी.....

भाजपा के कई विधायक कुर्बानी के लिए तैयार 
भारतीय जनता पार्टी में ही सीएम धामी के लिए अपनी सीटों की कुर्बानी देने के लिए तैयार विधायकों की संख्या कम नहीं है. लेकिन बीजेपी चाहती है कि अगर सीएम के लिए सीट पार्टी के विधायक की जगह कांग्रेस विधायक खाली कर दे तो यह सियासी तौर पर पार्टी के हित में होगा. वहीं विपक्षी दल राज्य में कमजोर होगी. बीजेपी की नजर फिलहाल कांग्रेस के ऐसे विधायकों पर है जो आलाकमान और राज्य नेतृत्व से नाराज हैं.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/देहरादून:- विकास कार्यों को लेकर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने देहरादून में की ताबड़तोड़ मुलाकातें, मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों व अधिकारियों से उठाए क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे.....

मदन कौशिक ने कांग्रेस को बताया डूबती हुई नैया 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत अभी भाजपा के पास छह माह का वक्त है. मुख्यमंत्री के चुनाव क्षेत्र के लिए सही समय पर सम्यक निर्णय ले लिया जाएगा. रही बात कांग्रेस में व्याप्त भय की तो इस पर मुझे कुछ नहीं कहना है. कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह रौतेला से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी......

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823