Connect with us

उत्तराखंड

देहरादून। पत्रकार कल्याण कोष में राज्य सरकार ने दोगुना किया अंशदान, स्टेट प्रेस क्लब ने सीएम का जताया आभार

पत्रकार कल्याण कोष में राज्य सरकार ने दोगुना किया अंशदान, स्टेट प्रेस क्लब ने सीएम का जताया आभार

देहरादून।
स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड ने पत्रकार कल्याण कोष में राज्य सरकार द्वारा पांच करोड़ रुपए अंशदान दिए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार की मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी से भेंट कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह नेगी के नेतृत्व में मिला था।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल:- निकायों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध, विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई बाधा: मंत्री राम सिंह कैड़ा

प्रतिनिधिमंडल में टिहरी प्रेस क्लब के अध्यक्ष शशिभूषण भट्ट, हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष सनत शर्मा ,चमोली प्रेस क्लब के लक्ष्मण राणा, स्टेट प्रेस क्लब की उपाध्यक्ष सुश्री सुलोचना पयाल, रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष बृजेश भट्ट, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष दिनेश सेमवाल और अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: बिंदुखत्ता और बापूग्राम समेत बग्गा 54 को राजस्व ग्राम बनाने की दिशा में बढ़ा कदम....


श्री नेगी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार कल्याण कोष के कॉर्पस फंड में वृद्धि से आर्थिक दृष्टि से कमजोर पत्रकारों को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी और योजना का दायरा बढ़ने से जरूरतमंद पत्रकारों का कल्याण होगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- मोटाहल्दू में भगत सिंह कोश्यारी के सानिध्य में जनसेवा का संकल्प: जनता से सीधा संवाद कर सुनीं समस्याएं....

संगठन की यह मांग चिर प्रतिक्षित थी और मुख्यमंत्री ने मुक्तहस्त से धनराशि प्रदान कर पत्रकार कल्याण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है, इसके लिए श्री धामी साधुवाद के पात्र हैं और पत्रकार बिरादरी उनके इस योगदान को हमेशा स्मरण रखेगी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823