Connect with us

उत्तराखंड

आपदा अलर्ट (उत्तराखंड) पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का तांडव, कई जिलों के स्कूल बंद, गंगा भी खतरे के निशान से ऊपर, देखें ताजा अपडेट:-

उत्तराखंड में वर्षा की दुश्वारियां कम नहीं हो रही। 24 घंटे के अंतराल में भारी वर्षा और भूस्खलन से आफत आ गई है। ऋषिकेश से लेकर रुद्रप्रयाग तक बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग के द्वारा जारी अलर्ट के बीच अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अधिकारियों को सचेत रहने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार को चमोली, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, पौड़ी और टिहरी में भी कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों पहाड़ों पर भारी बारिश की संभवना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/लालकुआं:- संगठन की मजबूती और जनसेवा पर जोर: भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह.....

12वीं तक के सभी स्कूल बंद

मौसम विज्ञान केंद्र के अलर्ट को देखते हुए चंपावत, पौड़ी और चमोली में प्रशासन ने गुरुवार को 12वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय व निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। खराब मौसम को देखते हुए स्कूल बंद है और साथ ही लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) हरेला पर्व पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया पौधारोपण, जगन्नाथ रथ यात्रा में भी हुए शामिल

लैंडस्लाइड से हाईवे पर यातायात प्रभावित

बता दें कि बदरीनाथ और गंगोत्री हाईवे बंद ऋषिकेश, पर्वतीय क्षेत्र में हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण कई जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गई है। गंगोत्री हाईवे पर भद्रकाली के समीप भारी मलबा आ गया। उधर बदरीनाथ हाईवे पर अटाली के समीप मलबा आ गया। दोनों ही हाईवे सुबह से बंद है। पुलिस और विभाग की टीम मौके पर है। जेसीबी लगाकर मलबा हटाया जा रहा है। इन दोनों हाईवे पर ऋषिकेश के मुनिकीरेती से आगे जाने वाले ट्रैफिक को रोका गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के ऐतिहासिक हरेला मेले का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया उद्घाटन

ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के समीप पुल का एक हिस्सा ढह गया है। नदी की ओर से निरंतर हो रहे कटाव के कारण अंदरूनी हिस्सा काफी खोखला हो गया है। जिसको देखते हुए इस पुल पर अभी आवाजाही को सुरक्षित नहीं माना गया है। पुलिस अधिकारियों की ओर से नेशनल हाईवे डिवीजन और प्रशासन को सूचित कर दिया गया है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823