Connect with us

उत्तराखंड

पति को कुत्ते का बच्चा घर लाना पड़ा भारी , पत्नी ने दी जान ,जानें पूरा मामला

बाजपुर :  कुत्ते के बच्चे को लेकर दंपती में विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी फंदे से झूल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पति सहित पांच ससुरालियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी

मृतका के भाई ने पति सहित पांच ससुरालियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है।

बेसहारा कुत्ते के बच्चे को घर लाया था पति

पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा के अंतर्गत बल्ली निवासी सूरज सैनी बुधवार को एक बेसहारा कुत्ते के बच्चे को घर ले आया था। एसएसआइ विक्रम सिंह धामी ने बताया कि जांच-पड़ताल में पता चला है कुत्ते के बच्चे को लेकर दंपती में कहासुनी हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने बिंदुखत्ता में जनसंपर्क कर सुनीं जनसमस्याएं......

घर में फंदे से झूल गई पत्‍नी

इससे नाराज होकर 21 वर्षीय उर्मिला घर में फंदे से झूल गई। पुलिस ने राजस्व प्रशासन की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने बिंदुखत्ता में जनसंपर्क कर सुनीं जनसमस्याएं......

ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया

मृतका के भाई नई सड़क बरहैनी निवासी दिनेश पुत्र स्व.खूब चंद ने पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर देकर पति व अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई

दिनेश के अनुसार उसने अपनी बहन उर्मिला की शादी करीब सवा साल पहले ग्राम बल्ली बन्नाखेड़ा निवासी सूरज पुत्र वीर सिंह के साथ की थी जिसमें मायके वालों ने उपहार के साथ ही 20 हजार रुपये की नकदी दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने बिंदुखत्ता में जनसंपर्क कर सुनीं जनसमस्याएं......

बुलेट बाइक की मांग लेकर उर्मिला को प्रताड़ित करने लगे

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में बुलेट बाइक की मांग को लेकर उर्मिला को प्रताड़ित करने लगे। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

स्त्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823