उत्तराखंड
होली त्यौहार के बीच पसरा मातम, लालकुआं में महिला ने लगाई फांसी तो वहीं……..
हल्द्वानी/लालकुआं
होली से पहले महिला ने फांसी लगा दी तो एक युवक ने जहर खा लिया। एक अन्य युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे तीन घरों में त्योहार पर मातम पसर गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
शुक्रवार की शाम को बंगाली कालोनी निवासी मालती देवी पत्नी बाबू राम राठौर उम्र 48 वर्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। जैसे ही उसके बेटे मनमीत राठौर ने मालती देवी को फांसी के फंदे में लटके देखा तो आनन फानन में उसे नीचे उतारा और 108 के माध्यम से हल्द्वानी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर उसके स्वजनों को सौंप दिया। स्वजनों के अनुसार महिला काफी समय से हृदय रोग से पीड़ित थी। जिससे वह मानसिक तनाव में रहती थी। चार माह पूर्व उनके बेटे मनमीत का विवाह हुआ था, उसकी पत्नी की पहली होली होने के चलते वह अपने मायके गई थी, बेटे के अलावा महिला की दो बेटियां भी हैं, दोनों का विवाह हो चुका है, घटना के समय महिला का पति होली के त्योहार पर पड़ोस में ही स्थित पत्नी के मायके में गया हुआ था, इसी दौरान उक्त घटना घटित हो गई।
रात फंदे पर लटका मिला। परिजन महिला को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई।
महिला मूलरूप से बाजुठिया मुक्तेश्वर, रामगढ़ की रहने वाली थी। वहीं, रामपुर रोड मानपुर पश्चिम निवासी 33 वर्षीय चंदन सिंह पुत्र रूप सिंह नेगी ने शुक्रवार को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एसटीएच ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चंदन चाय की दुकान चलाते थे। चंदन अपने पीछे पत्नी और एक बच्चे को छोड़ गए। उधर, गौलापार निवासी त्रिलोक सिंह बर्गली (21) वर्षीय पुत्र मदन सिंह की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। त्रिलोक को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान मदन की मौत हो गई।
स्रोत im

