Connect with us

उत्तर प्रदेश

यूपी के इस शहर के लोगों को उत्तराखंड की सैर कराएगा आईआरसीटीसी

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) अगले माह शहरवासियों को उत्तराखंड की सैर कराएगा। आइआरसीटीसी ने हरिद्वार, ऋषिकेश के साथ मसूरी और देहरादून की यात्रा का पैकेज लांच कर दिया है।

लखनऊ से देहरादून जाने वाली उड़ान से यह यात्रा 18 दिसंबर को आरंभ होकर 22 दिसंबर को समाप्त होगी।

पांच द‍िन के टूर में इन जगहों की होगी सैर

चार रात और पांच दिन की यात्रा में तीन सितारा होटल में ठहरने और स्थानीय भ्रमण की व्यवस्था आइआरसीटीसी करेगा। यात्रा के दौरान देहरादून में तपेश्वर मंदिर, मसूरी में गन हिल, केंपटी फाल्स के साथ देव भूमि वैक्स म्यूजियम, द इंडिअनाइस्ड तुस्साड्स, लंढौर बाजार, मसूरी माल रोड, देहरादून में सहस्त्रधारा का भ्रमण, ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला एवं राम झूला और हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर के साथ हर की पौडी का दर्शन आइआरसीटीसी कराएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के निर्देशों का दिखा असर: जनसेवा शिविर में 510 लाभार्थियों को मिला लाभ, 107 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

UPI के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे बस यात्री, Paytm की मदद से पर‍िचालकों को सम्‍मान‍ित करेगा यूपी परिवहन निगम

उत्‍तराखंड टूर पैकेज में इतना आएगा खर्च

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्द्वानी:- दीपेन्द्र कोश्यारी की पहल को मिली सफलता: गौलापार हेलीपैड विकास के लिए सीएम धामी ने दिए निर्देश

तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति यात्री 25500 रुपये, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति यात्री 26800 रुपये देना होगा। आइआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय अधिकारी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पैकेज की बुकिंग गोमती नगर स्थित आइआरसीटीसी कार्यालय के अलावा वेबसाइट www.irctctourism.com पर आनलाइन की जा सकती है। इसके अलावा आइआरसीटीसी के हेल्पलाइन नंबर 8287930922 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्द्वानी:- दीपेन्द्र कोश्यारी की पहल को मिली सफलता: गौलापार हेलीपैड विकास के लिए सीएम धामी ने दिए निर्देश

अब नहीं चलेगी सीता के आधार पर गीता की गड़बड़ी, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी

पुल का गर्डर रखने के चलते बदलेगा रूट

उत्तर रेलवे अंबाला-लुधियाना रेलखंड के शंभू-राजपुरा रेलखंड पर पुल का गर्डर रखेगा। इस कारण 26 नवंबर को सियालदह-अमृतसर जलियावाला बाग एक्सप्रेस चंडीगढ़-सानेहवाल होकर चलेगी। वहीं, जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस भी इसी रास्ते चलायी जाएगी।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823