wh लालकुआं ब्रेकिंग। भारी बारिश का कहर जारी, जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद, श्रीलंका टापू से संपर्क बनाए जाने के डीएम ने दिए निर्देश, आपात स्थित को लेकर……..देखें अपडेट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं ब्रेकिंग। भारी बारिश का कहर जारी, जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद, श्रीलंका टापू से संपर्क बनाए जाने के डीएम ने दिए निर्देश, आपात स्थित को लेकर……..देखें अपडेट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं ब्रेकिंग। भारी बारिश का कहर जारी, जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद, श्रीलंका टापू से संपर्क बनाए जाने के डीएम ने दिए निर्देश, आपात स्थित को लेकर……..देखें अपडेट

हल्द्वानी/लालकुआं : भारी बरसात और जल भराव के बीच जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर रविवार को दिनभर उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा , तहसीलदार मनीषा बिष्ट सहित सिंचाई विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण पर रहे।

इस दौरान इंदिरा नगर द्वितीय में गौला नदी से सटे दो घरों के लोगों को मयसामान सहित सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया। इसके अलावा जयपुर खीमा में जमरानी नहर की सफाई के लिए पोकलैंड मशीन लगाकर काम शुरू करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी:- भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल में कल 5 सितम्बर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी.....

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को भी दिन भर बारिश रही। इस दौरान लालकुआं क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जल भराव और नहर से पानी के ओवरफ्लो होने पर मौके पर उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा टीम सहित पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम तीनपानी गोरापड़ाव क्षेत्र में जल भराव का निरीक्षण करते हुए निकासी के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए।

इसके बाद गंगारामपुर, मोती नगर हाथीखाल, सहित जमरानी नहर का निरीक्षण किया। इस दौरान जयपुर खीमा में जमरानी नहर की सफाई के लिए सिंचाई विभाग को पोकलैंड लगाने के निर्देश देते हुए मौके पर ही काम शुरू करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

इसके पश्चात गौला नदी के किनारे तटवर्ती इलाके में रह रहे दो परिवारों को में सामान सहित शिफ्ट कराया गया। उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि एक परिवार अपने रिश्तेदारी में शिफ्ट हुआ है जबकि दूसरे परिवार को सरकारी स्कूल में शिफ्ट कराया गया है तहसीलदार को पूरी व्यवस्था देखने को कहा गया है। इसके अलावा गौला नदी में तटबंधों का भी निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं

इसके अलावा श्रीलंका टापू में निवासरत लोगों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए भी उनका हाल-चालजाना। और तहसीलदार को रोजाना श्रीलंका टापू के निवासियों से संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ने बताया कि श्रीलंका टापू में खाद्य रसद सामग्री आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में है साथ ही आपात स्थिति के लिए हेलीपैड भी बनाया गया है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823