wh Haldwani/Lalkuan: राष्ट्रीय खेल के समापन पर जहां पहुंच रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वहीं के ग्रामवासी इस समस्या से सबसे ज्यादा परेशान, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Haldwani/Lalkuan: राष्ट्रीय खेल के समापन पर जहां पहुंच रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वहीं के ग्रामवासी इस समस्या से सबसे ज्यादा परेशान, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Haldwani/Lalkuan: राष्ट्रीय खेल के समापन पर जहां पहुंच रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वहीं के ग्रामवासी इस समस्या से सबसे ज्यादा परेशान, देखें रिपोर्ट:-

Haldwani/Lalkuan
आज दिनांक 14/02/2025 को कांग्रेस कमेटी एस सी विभाग उत्तराखण्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के नेतृत्व में लालकुआं विधानसभा के गौलापार स्थित ग्राम बागजाला वासियों ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर ग्राम बागजाला के निवासियों ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को जन कल्याण समिति बागजाला के लेटर पैड में एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें ग्राम बागजाला को मालिकाना हक दिए जाने और पूर्व की भांति देवला तल्ला पंजाया ग्राम पंचायत में मतदान सूची में जोड़ने की मांग की गई। ग्रामीणों ने बताया कि बागजाला गांव 1942 से बसा हुआ है और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 1978 में पट्टे आवंटित किए गए थे।

लेकिन अभी भी ग्रामीणों को मालिकाना हक नहीं मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत में मतदान सूची में जोड़ने के लिए कई बार प्रयास किया गया है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

तथा उत्तराखंड शासन के आदेश पर वन विभाग ने ग्राम बागजाला में नवीनीकरण कार्यों पर पूर्ण तरह रोक लगा दी है।कई ग्रामीणों के आंसु तक आ गए थे।नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने संज्ञान लेते हुए कहा कि वे ग्राम बागजाला के साथ हैं और यह मामला को विधानसभा में उठाने के लिए तत्पर हैं।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे उनकी मांगों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। शिष्टाचार भेंट करने में संरक्षक बागजाला जनकल्याण समिति इन्दर पाल आर्य, अध्यक्ष कैलाश चंद्र चमोली, सचिव विपिन राज, कोषाध्यक्ष दयाकिशन, दीवान राम, चंदन राम, हीरा बल्लभ, हयात सिंह, मोहन लाल, केशव राम, श्याम लाल, गजेंद्र कुमार, मोहन राम, पंकज चौहान, कृष्णा कुमार, रमेश चंद्र, श्याम लाल, मनी राम, अक्षय कुमार, संजय कुमार, वीर सिंह, त्रिलोचन जोशी, राजेंद्र प्रसाद, राधा बल्लभ, जगदीश, पूरन राम, मोहन राम, कृष्ण कुमार, हेमन्त पाल आर्य आदि बागजाला के कई गणमान्य नागरिक, ग्रामीण मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823