उत्तराखंड
लालकुआं ब्रेकिंग। इस भाजपा नेता का बीमारी के बाद उपचार के दौरान हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
लालकुआं ब्रेकिंग। इस भाजपा नेता का बीमारी के बाद उपचार के दौरान हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी के बिंदुखत्ता इंद्रा नगर प्रथम निवासी बलवंत सिंह दानू का लंबी बीमारी के बाद इलाज के दौरान बरेली के राममूर्ति चिकित्सालय में निधन हो गया है। बलवंत सिंह दानू बिंदुखत्ता भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें हार्ट और किडनी की समस्या थी जिसका इलाज बरेली के राममूर्ति हॉस्पिटल में चल रहा था आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा है तो वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त किया है उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक 5 सितंबर को रानीबाग स्थित चित्राशिला घाट पर किया जाएगा।
