wh Lalkuan Breaking: यहां लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर हुई राख, देखें वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Lalkuan Breaking: यहां लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर हुई राख, देखें वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Lalkuan Breaking: यहां लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर हुई राख, देखें वीडियो

Lalkuan Breaking: यहां लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर हुई राख, देखें वीडियो

लालकुआं (नैनीताल)

लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र वीआईपी गेट के पास बनी दुकानों में भीषण आग लग गई स्थानीय लोगों और सेंचुरी पेपर मिल की फायर ब्रिगेड ने जैसे-तैसे आज पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार वीआईपी गेट के पास बनी दुकानों के पीछे मजदूरों की एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और झोपड़ियों की आग दुकानों में भी पहुंच गई। स्थानीय लोग एकजुट होकर बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे मगर आग नहीं बुझी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग:- राष्ट्रीय स्तर पर चमका लालकुआं नगर पंचायत, "अर्बन लर्नथॉन 2.0" में हासिल किया प्रथम स्थान.......

सूचना मिलते ही सेंचुरी पेपर मिल की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया तब तक कई दुकानें और झोपड़ियां पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। आग बुझाने के बाद उत्तराखंड अग्निशमन विभाग की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) लालकुआं विवाद में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की दमदार एंट्री, चेयरमैन के समर्थन............?


बताते चलें कि लालकुआं में फायर ब्रिगेड कार्यालय बनाए जाने की मांग लंबे समय से की जाती रही है क्योंकि यहां वन निगम के कई डिपो हैं इसके अलावा इंडियन ऑयल डिपो, स्लीपर फैक्ट्री, नैनीताल दुग्ध संघ का प्लांट भी है जिसकी वजह से यहां हमेशा आग का खतरा बना रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) चेयरमैन-कोतवाल विवाद का पटाक्षेप, प्रशासन की मध्यस्थता में बनी सहमति; धरना-कार्य बहिष्कार के समाप्त होते ही एस्मा का भी हुआ निस्तारण........

बावजूद इसके आज तक फायर ब्रिगेड के कार्यालय की स्थापना नहीं हो सकी है यही वजह है कि जब तक हल्द्वानी से फायर ब्रिगेड लालकुआं पहुंचती है तब तक काफी देर हो चुकी होती है। वहीं सेंचुरी पेपर मिल की फायर ब्रिगेड के भरोसे लालकुआंवासी रह रहे हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823