Connect with us

उत्तराखंड

Lalkuan Breaking: बैंककर्मी से छेड़खानी मामले में लालकुआं निवासी एक युवक को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा, जानें कब का है मामला…..

Lalkuan Breaking: महिला से छेड़खानी मामले में लालकुआं निवासी एक युवक को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र से जुड़े एक मामले में कोर्ट ने युवक को 2 वर्ष की कारावास की सजा सुनाई है। जानकारी के मुताबिक लालकुआं क्षेत्र में कार्यरत एक महिला बैंक कर्मी से छेड़खानी के मामले में दोष सिद्ध होने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने युवक को 2 वर्ष की सजा के साथ-साथ ₹5 हजार का अर्थ दंड भी लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ (नैनीताल) कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के जनसेवा शिविर में 358 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

बताते चलें कि यह मामला 7 वर्ष पुराना है जिसमें बैंक में काम करने वाली एक महिला ने अक्टूबर 2017 में संजय नगर हाथी खाना लालकुआं निवासी लइक अहमद पर छेड़खानी का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- युवाओं के बीच पहुंचे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, फिटनेस और स्वरोजगार को बताया राष्ट्र निर्माण का आधार.....

इस दौरान यह भी कहा गया थे कि युवक 10-15 दिनों से उसका पीछा भी कर रहा है और उसने अपने मोबाइल में चुपके से फोटो भी खींच रखे हैं। उस वक्त महिला बैंक कर्मी ने लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

जांच के बाद तत्कालीन दरोगा जगदीप नेगी ने कोर्ट में आरोपित के खिलाफ चार्ट शीट दाखिल की वहीं सहायक अभियोजन अधिकारी शेफाली शर्मा ने गवाहों के परीक्षण के साथ मजबूत मजबूत पैरवी की।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ (नैनीताल) कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के जनसेवा शिविर में 358 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

जिसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट गुलिस्ता अंजुम ने युवक को 2 वर्ष की सजा सुनाई है साथ में ₹5 हजार का अर्थदंड भी लगाया है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823