wh लालकुआं (नैनीताल) भारी बारिश के बाद क्षेत्र में हुए जलभराव का विधायक ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं (नैनीताल) भारी बारिश के बाद क्षेत्र में हुए जलभराव का विधायक ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) भारी बारिश के बाद क्षेत्र में हुए जलभराव का विधायक ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण, देखें रिपोर्ट:-

लालकुआं (नैनीताल) भारी बारिश के बाद क्षेत्र में हुए जलभराव का विधायक ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

डॉ मोहन सिंह बिष्ट, विधायक, लालकुआं

बीते दिवस पहाड़ से लेकर मैदान तक के क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के बाद बड़े पैमाने पर हुए जलभराव की समस्या का समाधान करने के लिए लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे और घर-घर जाकर निरीक्षण करते हुए लोगों की समस्याओं को सुना।

मोहन सिंह, स्थानीय निवासी

इस दौरान क्षेत्रवासियों ने सेंचुरी मिल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बारिश की समय यहां दीवार तोड़ दी गई थी जिसकी वजह से गंदा केमिकल युक्त दूषित पानी लोगों के खेतों में घुस गया है।

धान सिंह, स्थानीय निवासी एवं पूर्व सैनिक

जिसकी वजह से लोगों की फसलों को नुकसान हो रहा है। इस पर विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने उचित माध्यम से मुआवजा दिलाए जाने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा:- बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर, लालकुआं को भूमि अधिकार की बड़ी सौगात
देवेन्द्र गोस्वामी, स्थानीय निवासी

विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र में जो समस्या उन्हें लोगों द्वारा बताई गई है उसका निस्तारण अत्यंत जरूरी है।

सेंचुरी पेपर मिल की टूटी हुई दीवार का निरीक्षण करते विधायक मोहन सिंह बिष्ट व अन्य

इसके लिए उन्होंने तहसीलदार मनीषा बिष्ट को भी मौके पर बुला लिया और सेंचुरी मिल प्रबंधन से वार्ता करने का निर्देश दिए।

बलिया कॉलोनी के लोगों की समस्याएं सुनती तहसीलदार मनीषा बिष्ट एवं कोतवाल दिनेश फर्त्याल

जिस पर तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने मिल प्रबंधन के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए उक्त टूटी हुई दीवार को त्वरित बन जाने को निर्देशित किया।

घोड़ानाला क्षेत्र में निरीक्षण करते विधायक मोहन सिंह बिष्ट व क्षेत्रवासी

इधर विधायक बिष्ट की क्षेत्र में मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एकत्र हो गए और अपनी समस्याएं विधायक मोहन सिंह बिष्ट के समक्ष रखने लगे।

जिसमें सबसे प्रमुख मुद्दा दूषित पानी से हुए जलभराव का रहा और उसके स्थाई समाधान की मांग उन्होंने विधायक से की। इसके बाद विधायक ने सभी को आश्वासन दिया की समस्या के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है साथ ही प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा:- बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर, लालकुआं को भूमि अधिकार की बड़ी सौगात

इसी दौरान बलिया कॉलोनी के लोग भी सड़कों पर आ गए और जिला प्रशासन के अधिकारियों से अपने क्षेत्र में भी निरीक्षण करने की अपील करने लगे।

परितोष वर्मा, उप जिलाधिकारी, लालकुआं

जिस पर तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने पुलिस को साथ ले जाकर लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उसके निस्तारण हेतु लोगों से विचार विमर्श किया।

मनीषा बिष्ट तहसीलदार, लालकुआं

उक्त निरीक्षण के उपरांत उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा भी लोगों की समस्याओं को सुनने घोड़ानाला क्षेत्र पहुंचे।

इससे पूर्व उन्होंने गोला रोड स्थित रेलवे फाटक के पास बेहतर पानी निकासी की व्यवस्था बनाने के लिए रेलवे के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने सेंचुरी पेपर मिल के अंदर जाकर टूटी हुई दीवार का निरीक्षण किया और फिर उन्होंने घोड़ानाला क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान निकालने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा:- बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर, लालकुआं को भूमि अधिकार की बड़ी सौगात

वहीं प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मिल प्रबंधन भारी बारिश के समय दीवार को जानबूझकर तोड़ देता है जिसके चलते खेतों में केमिकल युक्त दूषित पानी पहुंच जाता है और नुकसान आम जनमानस को उठाना पड़ता है।

इस मुद्दे पर उप जिलाधिकारी ने कहा कि इसकी वह जांच करवाएंगे साथ ही जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान हेतु प्रयास अमल में लाये जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम परितोष वर्मा के अलावा तहसीलदार मनीषा बिष्ट, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह, रजिस्ट्रार कानूनगो मोहित बोरा, कोतवाल दिनेश फर्त्याल, वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र नेगी, पटवारी लक्ष्मी नारायण यादव सहित तमाम क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823