wh Lalkuan News: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाये जाने की अधिसूचना……….पढ़ें पूरी खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Lalkuan News: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाये जाने की अधिसूचना……….पढ़ें पूरी खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Lalkuan News: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाये जाने की अधिसूचना……….पढ़ें पूरी खबर

Lalkuan News: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाये जाने की अधिसूचना……….

लालकुआं (नैनीताल)
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने की मांग को लेकर प्रगतिशील किसान समिति द्वारा वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत बिंदुखत्ता के राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर प्रगतिशील किसान समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर रजिस्ट्रार कानूनगो के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने कहा कि बिंदुखत्ता की लगभग 80 हजार से अधिक की आबादी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है लंबे समय से ग्रामीण वन अधिकार अधिनियम के तहत राजस्व गांव बनाने की मांग करते आ रहे हैं।

वन अधिकार समिति द्वारा तैयार की गई पत्रावली उपखंड स्तर और जिला स्तर पर स्वीकृत होने के बाद इसे शासन में भी भेजा जा चुका है। पत्रावली में कोई आपत्ति नहीं होने के बाद सचिवालय स्तर पर आंतरिक सहमति भी बन चुकी है और यह मुख्यमंत्री की घोषणा में भी शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

बावजूद इसके अभी तक अधिसूचना जारी नहीं की गई है जिसके चलते आम जनमानस और क्षेत्र के ग्रामीण परेशान है। सरकार जल्द से जल्द इसकी अधिसूचना जारी करे इसको लेकर समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

ज्ञापन भेजने वालों में मुख्य रूप से प्रगतिशील किसान समिति के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट, कैप्टन चंचल सिंह कोरंगा, बलवंत सिंह बिष्ट, गोपाल दत्त भट्ट तिलकधारी, कविराज धामी, नंदन बोरा, प्रकाश उत्तराखंडी, हर्ष बिष्ट सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823