Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं/बिन्दुखत्ता। शहीद महेश सिंह भैसोंड़ा राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ये रहे मौजूद

लालकुआं/बिन्दुखत्ता।

शहीद महेश सिंह भैसोड़ा राजकीय इंटर कॉलेज खुरियाखत्ता बिंदुखत्ता (नैनीताल) में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

सुबह 7:00 बजे बच्चे विद्यालय पहुंचे जिसके बाद 7:00 से 9:00 बजे तक प्रभात फेरी निकाली गई और 9:00 बजे प्रधानाचार्य ओ.पी. सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि के इस शहर से अपनी असली पहचान छिपाकर युवती को वृंदावन ले गया आसिफ खान नाम का युवक और फिर धामी की पुलिस ने......

इस मौके पर बच्चों ने अनेको रंगारंग देशभक्ति प्रोग्राम कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि हेमंती नन्दन दुर्गापाल, दुग्ध संघ संचालक समिति के सदस्य गोविंद मेहता, दिशा के डायरेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट एवं शिक्षक अभिभावक संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहन चंद्र कुड़ाई, पूर्व अध्यक्ष कुंदन सिंह मेहता, संस्थापक अध्यक्ष रमेश गोस्वामी, एसएमसी अध्यक्ष हिमानी मेहरा, कर्म सिंह कोरंगा, प्रेम सिंह कोरंगा, गोविंद दानू, धर्म सिंह कोश्यारी, मंगल सिंह कोश्यारी, दरपान सिंह कोश्यारी, धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, बसन्त साही, दानी कोरंगा, दीवान सिंह चौड़िया, सुनील मेहरा, नन्नू धामी, एवं समस्त अभिभावक संघ के सदस्य और अभिभावक, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं नन्हे मुन्ने बच्चे एवं मातृ शक्ति ने संपूर्ण प्रोग्राम को एक भव्य प्रोग्राम में तब्दील कर दिया और सब लोगों ने मिलजुल कर बड़ी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823