Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand: पहाड़ों में शुरू हुई बर्फबारी, मौसम विभाग का अनुमान हुआ सही साबित, देखें श्री बद्रीनाथ धाम और आसपास का नजारा

Location , जोशीमठ

रिपोर्ट:- नवीन भंडारी

पहाड़ों में शुरू हुई बर्फबारी,

पहाड़ों में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल चुका है आपको बता दें कि देर रात से चमोली जिले के कई ग्रामीण इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है तो वही एक और ऊंचाई वाले क्षेत्रों मैं कहीं जगह पर जमकर बर्फबारी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  I.I.M.U.N. Returns to Haldwani, Bringing Together Young Leaders for Three Days of Debate and Dialogue

बता दें कि इस वक्त भारत की मिनी स्विट्ज़रलैंड कहे जाने वाली औली में ताजी बर्फबारी हो रही है जिसके चलते यहां पर पहुंचे हुए सैलानी जमकर ताजी बर्फबारी का लुफ्त उठा रहे हैं, श्री बद्रीनाथ धाम मैं भी प्रकृति मेहरबान नजर आ रही है यहां भी देर रात से लगातार बर्फबारी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/लालकुआं:- संगठन की मजबूती और जनसेवा पर जोर: भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह.....

अचानक ग्रामीण इलाकों में बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने से तापमान में काफी गिरावट आ चुकी है, तो एक और बात करें मौसम विज्ञान केंद्र की तो मौसम विज्ञान केंद्र की भविष्यवाणी पहाड़ों में एक बार फिर से सटीक साबित हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में I.I.M.U.N. कॉन्फ्रेंस 2026: तीन दिनों तक युवा करेंगे वैश्विक और राष्ट्रीय मुद्दों पर मंथन

वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह से औली मैं और श्री बद्रीनाथ धाम में किस तरह से ताजी बर्फबारी हो रही है जो कि आप तस्वीरों के माध्यम से साफ-साफ देख सकते हैं,,

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823