Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। युवाओं को खेलकूद में प्रोत्साहन देने हेतु गोपाल दत्त शिक्षण समिति द्वारा प्रोजेक्ट ‘जोश’ का हुआ शुभारंभ……देखें वीडियो और इंटरव्यू

रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेलकूद में प्रोत्साहन देने तथा युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के उद्देश्य के तहत संस्था ‘गोपाल दत्त शिक्षण समिति'( एनजीओ )द्वारा प्रोजेक्ट ‘जोश’ आरंभ किया गया है ।

रोहित दुम्का, सामाजिक कार्यकर्ता

वही इसके तहत आज 11 जनवरी 2023 को हल्द्वानी के बेरीपड़ाव में स्थित एवरग्रीन विद्यालय मैदान में छात्रों द्वारा क्रिकेट मैच खेला गया । प्रोजेक्ट ‘जोश’ के तहत संपूर्ण उत्तराखंड राज्य में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट व अन्य खेलकूद आयोजित किए जाएंगे ।वही आज हुए क्रिकेट मैच में अतिथि के तौर पर संस्था के क्रियान्वयन समिति के प्रमुख सदस्य एवं युवा भाजपा नेता रोहित दुमका उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज:- 39 वर्षों की सफल सेवा के बाद हरिश्चंद्र अवस्थी सेवानिवृत्त, नैनीताल आंचल दुग्ध संघ ने दी भावभीनी विदाई

समिति के प्रमुख सदस्य व युवा भाजपा नेता रोहित दुमका ने कहा कि युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाना वह उन्हें नशे से दूर रहने और खेल के प्रति जागरूक करने के लिए मुख्य रूप से उनकी समिति द्वारा यह कार्यक्रम आगे भी लगातार कराए जाते रहेंगे।

वहीं उन्होंने कहा कि आज एवरग्रीन विद्यालय में कराए गए क्रिकेट मैच में छात्रों का खेल के प्रति उत्साह देखकर उन्हें खुशी की अनुभूति हुई यही समिति का मकसद है तथा एवरग्रीन विद्यालय के प्रबंधक एल डी पाठक, विशेष सहयोगी गौरव पाठक , तथा प्रदुमन दुमका द्वारा उनके कार्यक्रम ‘जोश ‘का समर्थन व पूरा सहयोग किया गया। जिसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल/रामगढ़:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रामगढ़ में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

वही आज का क्रिकेट टूर्नामेंट 11वीं कक्षा के साइंस वर्ग की टीम व कॉमर्स वर्ग की टीम के बीच खेला गया। साइंस की टीम ने इस मैच में विजय प्राप्त की तो वही कॉमर्स टीम के कप्तान अंश भट्ट तथा साइंस टीम के कप्तान कौशल भास्कर को भाजपा नेता रोहित दुमका द्वारा पुरस्कृत किया गया ।वही उनके द्वारा मैन ऑफ दी मैच हर्ष मेहता को दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) डिजिटल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के साथ जनसंपर्क अभियान में सक्रिय रहे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी

वही विजई टीम के कप्तान कौशल भास्कर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में उपस्थित भाजपा नेता व समिति सदस्य रोहित दुमका ने कहा कि संस्था की ओर से यह एक महत्वपूर्ण पहल है ताकि खिलाड़ियों को खेल की दिशा में एक मजबूत मंच मिल सके और भविष्य में देश के लिए यह खेले और देश का सम्मान ऊंचा करें। मैच में एंपायर व विद्यालय शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख भूपेश भट्ट तथा अन्य सहयोगियों को भी उन्होंने हार्दिक धन्यवाद दिया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823