Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। पूर्व सैनिक संगठन ने अपनी इन मांगों को लेकर निकाला जुलूस, राष्ट्रपति से लेकर पीएम और रक्षामंत्री भेजा ज्ञापन

लालकुआं। पूर्व सैनिक संगठनों ने अपनी इन मांगों को लेकर निकाला जुलूस, राष्ट्रपति से लेकर पीएम और रक्षामंत्री भेजा ज्ञापन

लालकुआं।

रिपोर्टर:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

ओआरओपी द्वितीय की विसंगतियों को दूर करने को लेकर उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग बिंदुखत्ता एवं पूर्व सैनिक कल्याण समिति हल्दूचौड़ के संयुक्त तत्वाधान में शहीद स्मारक में एकत्र होकर गोला रोड और मुख्य बाजार होते हुए तहसील लालकुआं तक पूर्व सैनिकों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में जुलूस निकाला इस दौरान तहसील पहुंचे सभी पूर्व सैनिकों ने एक जनसभा भी की और अपनी मांगों को विस्तृत रूप से रखा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज:- 39 वर्षों की सफल सेवा के बाद हरिश्चंद्र अवस्थी सेवानिवृत्त, नैनीताल आंचल दुग्ध संघ ने दी भावभीनी विदाई

इस दौरान रजिस्ट्रार कानूनगो के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया। यहां पहुंचे उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग बिंदुखत्ता के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू एवं पूर्व सैनिक कल्याण समिति हल्दुचौङ के अध्यक्ष बीडी पांडे ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि ओआरओपी द्वितीय जो कि भारत सरकार ने 1 जुलाई 2019 से लागू की है उसमें बहुत सी विसंगतियां हैं जिससे देशभर के पूर्व सैनिकों में आक्रोश है उन विसंगतियों के निराकरण हेतु यहां सभी पूर्व सैनिक एकत्र हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ, मदरसा बोर्ड की जगह लागू हुई नई व्यवस्था......

उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि एक समान एमएसपी के तहत सभी रैंक का एक दर से मिलिट्री सर्विस पे निर्धारित हो और एक समान डिसविविटी पेंशन सभी रैंक को एक दर से दी जाए। इसके अलावा पारिवारिक पेंशन में भी समानता होनी चाहिए इन्हीं सभी मुद्दों पर पूर्व सैनिक एकजुट दिखाई दिए और भारत के प्रधानमंत्री से मांग की है कि सभी समस्याओं का वह संज्ञान लेते हुए तत्काल निस्तारण करें ताकि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल/धारी:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

जुलूस निकालने एवं ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से खिलाफ सिंह दानू, बीडी पांडे, राजेंद्र सिंह बिष्ट, नरसिंह बिष्ट, गोपाल सिंह नेगी, शिवराज सिंह बिष्ट, नंदन सिंह राणा, टीका सिंह बिष्ट, हर सिंह चम्याल, हरीश सिंह कैड़ा, देवेंद्र सिंह बोरा, जगदीश सिंह, खीम सिंह धामी सहित सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823