Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। एलबीएस डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने फर्नीचर और किताबों की कराई व्यवस्था, छात्र-छात्राओं ने कहा थैंक्यू….

लालकुआं।
लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़ में छात्रसंघ पदाधिकारियों द्वारा महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के पढ़ाई हेतु हो रही दिक्कतों के समाधान के क्रम में 1 लाख रुपए की लागत का फर्नीचर एवं 50 हजार रुपए की लागत से लाइब्रेरी में पुस्तकों की व्यवस्था की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने छात्रसंघ पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल न्यूज:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा शिव महापुराण में हुए शामिल: ग्रामीणों की समस्याएं सुन 'मन की बात' कार्यक्रम में भी की सहभागिता, देखें अपडेट:-
महेश बिष्ट, सचिव, छात्र संघ, एलबीएस हल्दूचौड़

जानकारी देते हुए छात्र संघ सचिव महेश बिष्ट एवं उपसचिव देवेंद्र नैनवाल ने बताया कि उन्होंने चुनाव के दौरान छात्र छात्राओं से वादा किया था कि पढ़ाई हेतु आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं होने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल न्यूज:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा शिव महापुराण में हुए शामिल: ग्रामीणों की समस्याएं सुन 'मन की बात' कार्यक्रम में भी की सहभागिता, देखें अपडेट:-
उर्मिला कोरंगा, स्टूडेंट

इसी क्रम में फर्नीचर एवं लाइब्रेरी के लिए पुस्तकों की व्यवस्था कराई गई है वहीं छात्र छात्राओं ने भी छात्रसंघ पदाधिकारियों को फर्नीचर एवं पुस्तकें उपलब्ध कराने पर धन्यवाद प्रेषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल न्यूज:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा शिव महापुराण में हुए शामिल: ग्रामीणों की समस्याएं सुन 'मन की बात' कार्यक्रम में भी की सहभागिता, देखें अपडेट:-

देवेन्द्र नैनवाल, उपसचिव, छात्र संघ एलबीएस

वही छात्र सूरज सिंह राठौर ने महाविद्यालय में योगा क्लासेस प्रारंभ करने के लिए छात्र संघ पदाधिकारियों से मांग उठाई है। इस मौके पर मुख्य रूप से छात्रसंघ सचिव महेश बिष्ट एवं उपसचिव देवेंद्र नैनवाल सहित तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

सूरज सिंह राठौर, स्टूडेंट

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823