wh लालकुआं (नगर पंचायत) एनडी तिवारी मैरिज हॉल के परिसर में लगभग 15 लाख रुपए की लागत से किया गया ये काम, फिर भी दल-दल जैसे बने हालात…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं (नगर पंचायत) एनडी तिवारी मैरिज हॉल के परिसर में लगभग 15 लाख रुपए की लागत से किया गया ये काम, फिर भी दल-दल जैसे बने हालात…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नगर पंचायत) एनडी तिवारी मैरिज हॉल के परिसर में लगभग 15 लाख रुपए की लागत से किया गया ये काम, फिर भी दल-दल जैसे बने हालात……

लालकुआं (नैनीताल)

नगर पंचायत लालकुआं द्वारा अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 1 में बने एनडी तिवारी मैरिज हॉल (नया बारात घर) में बरसात के बाद परिसर में जगह-जगह दलदल जैसे बने हालात और बड़ी-बड़ी उग चुकी घास को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बॉबी सम्मल ने नगर पंचायत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बताते चलें कि बारात घर के परिसर में मिट्टी भरान हेतु लगभग 15 लाख रुपए का खर्चा किया गया। बावजूद इसके बारिश के बाद हालात यहां बद से बदतर हैं ऐसे में यहां शादी विवाह कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए भी काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि मिट्टी भरान में की गई अनियमितता एवं उचित देखरेख नहीं होने के चलते यहां बारात घर परिसर में कई स्थानों पर बड़ी-बड़ी घास जम गई है तो कई स्थान दलदल के रूप में तब्दील हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

बताते चलें कि महज 1 वर्ष के समय अंतराल में 15 लाख रुपए मानो नगर पंचायत द्वारा पानी में बहा दिए गए हो। एक आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के अंतर्गत वार्ड नंबर 1 में बने बरात घर के परिसर में मिट्टी का भरान इसलिए किया गया था ताकि यहां शादी विवाह एवं अन्य पार्टी कार्यक्रम हेतु लोगों को सुविधाएं मिल सके मगर 14 लाख 32 हजार 6 सौ बयालीस रुपए/- की (आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार) भारी-भरकम धनराशि खर्च करने के बावजूद भी आलम दल दल के रूप में सबके सामने है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी:- भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल में कल 5 सितम्बर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी.....
लालकुआं (नगर पंचायत) एनडी तिवारी मैरिज हॉल के परिसर में लगभग 15 लाख रुपए की लागत से किया गया ये काम, फिर भी दल-दल जैसे बने हालात……

आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार गौर करने वाली बात यह है कि बारात घर में मिट्टी भरान के लिए आगणन राशि 14 लाख 93 हजार रुपए (14.93 लाख) रखी गई थी। जिसमें ग्लोबल एंटरप्राइजेज की बोली 14 लाख 85 हजार 535 रुपए (14,85,535 रुपए) डीपी इंटरप्राइजेज की बोली 14 लाख 92 हजार 851 रुपये (14,92,851 रुपए) जबकि बीएन बिल्डटेक की बोली 14 लाख 78 हजार 70 रुपए (14,78,070 रुपए) थी जिसके बाद उक्त कार्य का अनुबंध बीएन बिल्डटेक से किया गया और बीएन बिल्डटेक नहीं इस कार्य को पूर्ण किया। इतनी बड़ी धनराशि खर्च करने के बावजूद भी आलम दलदल और बड़ी-बड़ी घास के रूप सबके सामने है। उक्त प्रकरण को मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय जनता युवा मोर्चा के लालकुआं मंडल अध्यक्ष बॉबी सम्मल ने प्रमुखता से उठाया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं

इसी क्रम में जल्द अगला मामला नगर पंचायत लालकुआं द्वारा एक अन्य वार्ड में 15 लाख रुपए की भारी भरकम लागत से बनाए गए सार्वजनिक शौचालय को लेकर……..

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823