Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। पति की मौत के बाद दोस्त ने की विधवा से दरिंदगी, मन नहीं भरा तो….

महाराष्ट्र के व्यक्ति पर दून में रह रही विधवा महिला ने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने, करीब 20 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के पति की वर्ष 2020 में मृत्यु हो गई थी। पीड़िता का सात साल का बच्चा है। आरोपित महिला के पति का दोस्त है।

वसंत विहार थानाध्यक्ष महादेव उनियाल के अनुसार, वसंत विहार निवासी एक विधवा महिला ने तहरीर दी है कि पूर्व में वह पति के साथ मुंबई में रहती थी। सितंबर 2020 हार्ट अटैक से पति की मृत्य हो गई, जिसके बाद वह अपने सात साल के बच्चे के साथ देहरादून शिफ्ट हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  News: जहां 70 प्रतिशत मुस्लिम आबादी, वहां हिन्दू बेटी शगुन को.......

महाराष्ट्र पुलिस से की शिकायत
आरोप है कि पति की मौत के बाद उनके दोस्त विशाल क्षीर सागर निवासी भगत सिंह नगर हरसूल, निकट कन्या पाठशाला औरंगाबाद, महाराष्ट्र ने उससे नजदीकियां बनाई।
वर्ष 2023 में आरोपित ने महिला को धमकी दी कि उसके पास उसकी कुछ अश्लील वीडियो है, जिसे वह इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर देगा

यह भी पढ़ें 👉  Bad News: 23 साल बाद भी क्या ऐसे ही दिन देखने के लिये बनाया था अपना उत्तराखंड राज्य, देखें ये रिपोर्ट:-


आरोपित उससे रुपये की मांग कर रहा था।
इस पर महिला ने मामले की शिकायत आनलाइन माध्यम से महाराष्ट्र पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
आरोप है कि जून 2023 को विशाल देहरादून आया और यहां फ्लैट में आकर महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking News: मुकेश बोरा की मदद मामले में अब तीन सगे भाइयों पर केस, एक दुग्ध संघ में JE...देखें रिपोर्ट:-


इसके बाद उसकी अश्लील फोटो व वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर उससे 20 लाख रुपये लिए।
वसंत विहार थाना पुलिस ने दर्ज किया केस
महिला की तहरीर पर वसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823