wh उत्तराखंड (बड़ी खबर) कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, ये हाईवे बंद - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड (बड़ी खबर) कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, ये हाईवे बंद - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

आपदा

उत्तराखंड (बड़ी खबर) कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, ये हाईवे बंद

मानसून जाते-जाते उत्तराखंड प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के माध्यम से जमकर तांडव मचाया है। बताते चलें कि प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है। खासतौर पर बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिले में इस दौरान भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका है। इन चारों जिलों में भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, देर शाम गंगोत्री हाईवे हेल्गूगाड़ के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण बंद हो गया। वहीं, यमुनोत्री हाईवे भी रानाचट्टी में भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/हल्द्वानी:- इस अहम मामलों को लेकर भाजपा नेता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा को सौंपा ज्ञापन......

गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके चलते हाईवे खोलने में परेशानी आ रही है। टीम का कहना है कि जब पत्थर गिरना रुकेंगे तब भी हाईवे खोलने का काम शुरू किया जाएगा। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रोकने के लिए पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/नोएडा:- जन्मदिन पर अमित कुमार ने चैरिटेबल ट्रस्ट को दिए ₹21 हजार, समाजसेवी शुभम अंडोला की पहल ला रही रंग.......

पहाड़ी से गिरे भारी-भरकम बोल्डर
रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में डाट पुलिया के समीप नया बस अड्डा मार्ग पर पहाड़ी से भारी बोल्डर व मलबा गिरा, जिससे पांच घंटे यातायात बंद रहा। साथ ही सुरक्षा के चलते पुलिस ने मार्ग से पैदल आवाजाही को भी कुछ देरे के लिए रोका। बुधवार को तड़के करीब पांच बजे पुनाड़ स्थित महादेव मंदिर के पीछे की तरफ से भारी भूस्खलन से बोल्डर सीधे नया बस अड्डा मार्ग पर जा गिरे। बोल्डरों से नए बस अड्डे के मार्ग किनारे निर्मित नगर पालिका के शौचालय को भी क्षति पहुंची है।

Continue Reading
You may also like...

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823