Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड ब्रेकिंग। ग्रामसभा और नगर निकाय चुनाव एक साथ कराने पर विचार कर रही सरकार, साथ ही समान नागरिक संहिता पर…….

देहरादून। उत्तराखंड में नगर और पंचायत चुनाव साथ-साथ कराने पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ननूरखेड़ा स्थित एससीईआरटी सभागार में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश भाजपा संगठन की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव मिला है कि निकाय व पंचायत चुनाव एक साथ कराने से राज्य को दो बार की चुनाव आचार संहिता नहीं झेलनी पड़ेगी।

इस पर विचार चल रहा है और सरकार जल्द ही निर्णय लेगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि राज्य स्थापना दिवस (नौ नवंबर) से पहले प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर। मौसम को लेकर इस जिले में रेड अलर्ट घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी, देखें रिपोर्ट:-

नवंबर में खत्म हो चुका है कार्यकाल

नगर निकायों का कार्यकाल गत वर्ष नवंबर में खत्म होने के बाद सरकार ने इन्हें प्रशासकों के हवाले कर दिया था। छह माह की अवधि में भी जब चुनाव नहीं हो पाए तो प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया।

अब निकाय चुनाव अक्टूबर में प्रस्तावित हैं। यही नहीं, त्रिस्तरीय पंचायतों का पांच वर्ष का कार्यकाल भी इस वर्ष नवंबर में समाप्त होने जा रहा है। दोनों चुनाव अलग-अलग होने से राज्य को एक बार शहरी क्षेत्र और दूसरी बार ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड न्यूज़ (हद है) पिता ने किया अपनी 12 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म? जब सच सामने आया तो उड़ गए पुलिस के होश, देखें रिपोर्ट:-

सीएम बोले- जल्द ही लिया जाएगा फैसला

कुछ समय पहले प्रदेश भाजपा ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा कि दोनों चुनाव एक साथ होने पर आचार संहिता एक ही बार लगेगी। परिणामस्वरूप विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे। यदि चुनाव एक साथ होते हैं तो यह अन्य राज्यों के लिए भी नजीर बनेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग। इस तारीख से पहले प्रदेश भर में लागू हो जाएगा समान नागरिक संहिता कानून (UCC), मुख्यमंत्री धामी ने दिए संकेत

बीते शुक्रवार को ननूरखेड़ा में मुख्यमंत्री से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन के इस प्रस्ताव पर विचार चल रहा है और शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा।

एक अन्य प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य स्थापना दिवस से पहले प्रदेश में समाना नागरिक संहिता लागू कर दी जाएगी। 

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823