Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand breaking: पूर्व सीएम की बेटी के साथ हीरोइन बनने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, देखें रिपोर्ट:-

मुंबई की एक फ़िल्म निर्माता के डायरेक्टर ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी को हिंदी फिल्म में हीरोइन का रोल देने का झांसा देकर उनसे 04 करोड़ रुपये की ठगी कर दी। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी आरुषि निशंक ने अपने पति अभिनव पंत के माध्यम से राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस को दी शिकायत में आरुषि निशंक ने बताया कि वह फिल्म जगत में फिल्मों का निर्माण व एक्टिंग का काम अपनी एक साझेदारी फर्म हिमश्री फिल्मस के माध्यम से काम करती हैं।

आरोपित ने खुद को बताया मिनी फिल्मस प्रालि का डायरेक्टर

मानसी वरूण बागला एवं वरूण प्रमोद कुमार बागला निवासी फेयरी लैंड, 10, रोड कैफी आजमी पार्क जेबीपीडी जुहु मुम्बई, महाराष्ट्र ने उनके देहरादून स्थित आवास में आकर सम्पर्क किया व अपना परिचय मिनी फिल्मस प्रालि का डायरेक्टर बताते हुए दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के निर्देशों का दिखा असर: जनसेवा शिविर में 510 लाभार्थियों को मिला लाभ, 107 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

शनाया कपूर और विक्रांत मैसी का भी जुड़ा नाम

आरोपितों ने बताया कि वह हाल ही में ‘आंखों की गुस्ताखियां’ नाम की एक फिल्म का निर्माण अभिनय जगत के सुप्रसिद्ध सितारे शनाया कपूर एवं विक्रांत मैसी के साथ करने जा रहे हैं। इस फिल्म में एक अन्य अभिनेत्री का भी प्रमुख रोल है यदि इस रोल को वह करेगी तो इससे उन्हें फिल्म जगत में अत्यधिक ख्याति व मुनाफा प्राप्त होगा।

आरोपितों ने कहा कि यह रोल हम तभी देंगे जब इस फिल्म में पांच करोड़ रुपये स्वयं की फर्म से या अपने किसी जानकार से निवेश करायेंगे। उसे इस निवेश से 20 प्रतिशत मुनाफा मिलेगा जो कि 5 करोड़ रुपये से अधिक का होगा।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के निर्देशों का दिखा असर: जनसेवा शिविर में 510 लाभार्थियों को मिला लाभ, 107 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

साथ ही यह भी कहा कि अपने महत्वपूर्ण रोल की स्क्रीप्ट वह अपनी इच्छा से फाइनल करेंगी। यदि रोल पसंद नहीं आया तो हिमश्री फिल्मस प्रालि को दिए जाने वाले 05 करोड रुपये की धनराशि 15 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ वापस लौटा दी जाएगी।

10 अक्टूबर 2024 को ठगे 02 करोड़ रुपये

आरूषि निशंक ने बताया प्रलोभन में आकर उन्होंने 9 दिसम्बर 2024 को मिनी फिल्मस प्रालि एवं फर्म हिमश्री फिल्मस के मध्य एक एमओयू साइन कराकर 10 अक्टूबर 2024 को 02 करोड़ ठग लिए। इसके कुछ दिनों बाद आरोपितों ने एमएयू की शर्तों के विपरीत जाकर अलग-अलग तरह के दवाब बनाकर 19 अक्टूबर 2024 को एक करोड़ रुपये और 27 से 30 अक्टूबर 2024 के बीच एक करोड़ रुपये और ठग लिए।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के निर्देशों का दिखा असर: जनसेवा शिविर में 510 लाभार्थियों को मिला लाभ, 107 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

ऑफिशियल पेज एवं इन्स्टाग्राम से फि‍ल्‍म को करेंगे प्रमोट

आरोपितों ने यह भी आश्वस्त किया गया था कि वह उन्हें अपने ऑफिशियल पेज एवं इन्स्टाग्राम से प्रमोट करेंगे तथा दोनों फिल्म प्रोड्यूसर मानसी वरूण बागला एवं वरूण प्रमोद कुमार बागला ने जिस समय झांसा देकर पहली किश्त के रूप में दो करोड़ रुपये ठगे थे।

उस समय इन लोगों ने यह वादा किया था कि प्रमोशन व स्क्रीप्ट फाइनल करने के बाद उनसे बाकी के दो करोड़ रुपये की दूसरी किश्त लेंगे, लेकिन दोनों फिल्म प्रोड्यूसरों ने न तो उनका प्रमोशन कराया और न ही इस फिल्म में रोल व स्क्रीप्ट फाइनल किया और धोखाधड़ी कर उनसे 04 करोड़ रुपये ठग लिए। 

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823