Connect with us

उत्तराखंड

(उत्तराखंड)नैनीताल में जाम को देखते हुए लोगो को जाम से बचाने के लिए जारी किया नया ट्रैफिक प्लान, पढ़े पूरी खबर

पर्यटकों की भारी संख्या उमडऩे के कारण पुलिस को भी ट्रैफिक सुचारु करने के लिए खासा मशक्कत करनी पड़ रही है। लोगों को जाम से बचाने के लिए 14 अप्रैल को पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान लागू किया था। जिसके तहत नैनीताल जाने वाले वाहनों को वाया कालाढूंगी भेजा जा रहा था। नैनीताल की पार्किंग फुल होने पर गाड़ी बाहर ही रोकी जा रही थी। वहीं, रविवार के लिए पुलिस ने एक और प्लान लागू कर दिया। हल्द्वानी में जाम की स्थिति पैदा न हो। इस पर खासा फोकस है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ, मदरसा बोर्ड की जगह लागू हुई नई व्यवस्था......

पुलिस के मुताबिक पहाड़ से नीचे आने वाले सभी वाहन काठगोदाम नारीमन चौराहे से गौला बाइपास होकर बरेली तीनपानी पर निकलेंगे। जिन गाडिय़ों को कालाढूंगी व रामनगर की तरफ जाना है। वह काठगोदाम से कालटैक्स तिराहा फिर लालडांठ होकर आगे बढ़ेंगी।

वहीं, हल्द्वानी से जिन वाहनों को भीमताल व मुक्तेश्वर निकलना है। इन्हें एचएमटी होकर भेजा जाएगा। इसके अलावा सिंधी चौराहे पहुंचने के बाद जिन गाडिय़ों को फिर वापस लौटना है। वह चौराहे से अग्रसेन भवन को निकलेगी। इसके बाद एफटीआइ तिराहे से मुड़ जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल/रामगढ़:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रामगढ़ में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

नैनीताल रोड से आने वाले जिन वाहनों को रामपुर रोड जाना है। उन्हें मंगलपड़ाव से गांधी स्कूल होकर एफटीआइ तिराहे की तरफ भेजा जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वीकएंड में नैनीताल उन्हीं लोगों को आने दिया जाएगा। जिनके पास होटल बुकिंग हो। या फिर स्थानीय निवासी हो। आवश्यक सेवा वाहनों के अलावा किसी वाहन को एंट्री नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज:- 39 वर्षों की सफल सेवा के बाद हरिश्चंद्र अवस्थी सेवानिवृत्त, नैनीताल आंचल दुग्ध संघ ने दी भावभीनी विदाई

सिंधी से तिकोनिया तक जाम

शहर में रविवार को जाम को लेकर ज्यादा स्थिति खराब नहीं थी। लेकिन सिंधी चौराहे से तिकोनिया के पास तक दोपहर के वक्त वाहन थोड़ा रेंगते नजर आए। जिसके बाद पुलिस व सीपीयू कर्मी भी वाहनों को पास कराने में जुट गए।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823