wh Uttarakhand: जल्द क्लियर होगा कौन होंगे उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक, ये नाम हैं पैनल में, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Uttarakhand: जल्द क्लियर होगा कौन होंगे उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक, ये नाम हैं पैनल में, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand: जल्द क्लियर होगा कौन होंगे उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक, ये नाम हैं पैनल में, देखें रिपोर्ट:-

देहरादून

संघ लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड में पुलिस महानिदेशक पद के लिए तीन नामों का पैनल भेज दिया है। इस पैनल में आइपीएस दीपम सेठ (1995 बैच), डा पीवीके प्रसाद (1995 बैच) और अमित कुमार सिन्हा (1997 बैच) का नाम शामिल है।

पुलिस महानिदेशक का पदभार देख रहे अभिनव कुमार (1996 बैच) का नाम उत्तर प्रदेश कैडर की सूची में शामिल होने के कारण स्वीकार नहीं किया गया। अब शासन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भेजे गए पैनल का परीक्षण करने के साथ ही विधिक पहलुओं पर विचार कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

पुलिस महानिदेशक का पद छह माह से रिक्त

प्रदेश में पुलिस महानिदेशक का पद छह माह से रिक्त चल रहा है। अभी आइपीएस अभिनव कुमार प्रभारी पुलिस महानिदेशक की भूमिका में हैं। शासन ने पुलिस महानिदेशक पद पर डीपीसी के लिए केंद्र सरकार को सात आइपीएस अधिकारियों के नाम भेजे थे। इसमें प्रभारी डीजीपी अभिनव कुमार का नाम भी शामिल था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

गत 30 सितंबर को संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली में पुलिस महानिदेशक पद के लिए डीपीसी हुई। इसमें उत्तराखंड शासन द्वारा भेजे गए सभी नामों पर विचार किया गया। इसके बाद आयोग ने तीन नामों के पैनल पर अपनी मुहर लगाई।

तकनीकी कारणों से शामिल नहीं किया प्रभारी डीजीपी का नाम

प्रभारी डीजीपी अभिनव कुमार का नाम इसमें तकनीकी कारणों से शामिल नहीं किया गया। उनका नाम उत्तर प्रदेश कैडर की सूची में शामिल है। यद्यपि, वह राज्य बनने से पहले से उत्तराखंड में कार्यरत हैं और इसी राज्य में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह विषय हाईकोर्ट गया था और हाईकोर्ट ने उन्हें उत्तराखंड में ही कार्य करते रहने के लिए स्थगन आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

सचिव गृह शैलेश बगोली ने बताया कि आयोग द्वारा भेजे गए पैनल का परीक्षण करने के साथ ही सभी विधिक पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्यवाही पर निर्णय लिया जाएगा।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823