wh पत्नी, साला, सास और साली मेरी मौत की जिम्मेदार, सुसाइड नोट लिख युवक ने…….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK पत्नी, साला, सास और साली मेरी मौत की जिम्मेदार, सुसाइड नोट लिख युवक ने…….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

पत्नी, साला, सास और साली मेरी मौत की जिम्मेदार, सुसाइड नोट लिख युवक ने……..

उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में खुदकुशी का एक मामला सामने आया है यहां चौबिया थाना क्षेत्र के ऊनवा संतोषपुर गांव में एक युवक ने बुधवार रात घर के अंदर पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उसकी जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें ल‍िखा है, ”मेरी मौत की जिम्मेदार पत्नी, साली, साला और सास हैं। सारे सबूत मेरे फोन में हैं, पासवर्ड 7896 है।”  यह भी लिखा कि मम्मी-पापा रोना नहीं, वरना मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

ऊनवा संतोषपुर के रहने वाले 23 वर्षीय अमित कुमार पुत्र रामवीर सिंह की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व रिंकी के साथ हुई थी। उसका चार माह का एक बेटा भी है। स्वजन के अनुसार, पति-पत्नी के बीच आपसी संबंध ठीक नहीं थे, आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता था। कुछ दिन पहले पत्नी मायके गई हुई थी। बुधवार की रात उसके पिता निमंत्रण में गए हुए थे और मां घर के बाहर काम कर रही थी। तभी उसने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में लगे पंखे के कुंडे पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

मां के द्वारा कई बार बुलाने पर जब अमित घर से बाहर नहीं निकला तब उसकी माता ने ऊपर जाकर देखा तो उसका शब पंखे से लटका हुआ पाया। यह देखकर चीख-पुकार मच गई। थोड़ी ही देर बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने थाना चौबिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चौबिया विपिन कुमार मलिक मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक का कहना है प्रथम दृष्टया पति-पत्नी का आपस में विवाद होने के कारण युवक ने खुदकुशी की है। सुसाइड नोट के संबंध में अभी जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

स्रोत im

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823