wh Uttarakhand: यूपी में भेड़िया तो उत्तराखंड में सियार का आतंक, कई लोगों की किया लहूलुहान, फिर फॉरेस्ट टीम ने किया ये काम……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Uttarakhand: यूपी में भेड़िया तो उत्तराखंड में सियार का आतंक, कई लोगों की किया लहूलुहान, फिर फॉरेस्ट टीम ने किया ये काम……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand: यूपी में भेड़िया तो उत्तराखंड में सियार का आतंक, कई लोगों की किया लहूलुहान, फिर फॉरेस्ट टीम ने किया ये काम…….

हल्द्वानी।

उत्तर प्रदेश के बहराइच और आसपास के क्षेत्रों में भेड़ियों का आतंक खासा चर्चा में है। वहीं, गुरुवार रात गौलापार क्षेत्र में सियार ने दस लोगों पर हमला कर दिया।

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के साथ आधे घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद सियार को ढेर कर दिया गया। वहीं, हमले में घायल लोगों को बेस अस्पताल ले जाया गया है।

ग्रामीणों की मानें तो सियार पागल हो गया था। गौलापार स्थित खेड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व बीडीसी मेंबर अर्जुन बिष्ट ने बताया कि गुरुवार रात नौ बजे वह रामलीला मंचन देखने गए थे। इस बीच सूचना मिली कि गोविंदग्राम और पश्चिमी खेड़ा गांव में सियार ने आतंक मचा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) पवन चौहान को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मिली अहम जिम्मेदारी, देखें अपडेट......

ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा हो गया

दोनों जगहों पर पहुंचने पर पता चला कि रामदयाल, नारायण देऊपा, चंपा देवी, मुन्नी देवी और प्रकाश आर्य समेत दस लोगों पर हमला हुआ है। जिसके बाद ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा हो गया। मामले की सूचना रेंजर छकाता प्रदीप पंत को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/नोएडा:- जन्मदिन पर अमित कुमार ने चैरिटेबल ट्रस्ट को दिए ₹21 हजार, समाजसेवी शुभम अंडोला की पहल ला रही रंग.......

दस लोगों के घायल होने की वजह से गश्ती दल तुरंत मौके पर पहुंच गया। रात साढ़े नौ बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। लेकिन अंधेरा होने के कारण खेतों व जंगल किनारे सियार को तलाशने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसे देखते हुए ग्रामीण भी घरों से टार्च लेकर जुट गए। करीब आधे घंटे बाद सियार को ढेर कर दिया गया।

गुलदार के बाद सियार की दहशत-गौलापार ग्रामीण क्षेत्र

हाथी, गुलदार के बाद सियार की दहशत-गौलापार ग्रामीण क्षेत्र है। सूखी नदी के पार जंगल लगता है। धान और मक्का के सीजन में यहां हाथियों का आतंक रहता है। मजबूरी में ग्रामीणों को रात में खेतों में पहरा देना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) पवन चौहान को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मिली अहम जिम्मेदारी, देखें अपडेट......

इसके अलावा कई बार गुलदार भी गांवों में नजर आ चुके हैं। लेकिन पहली बार सियार का आतंक भी दिख गया। ग्रामीण रामदयाल के चेहरे पर काफी चोटें आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग को अब क्षेत्र में नियमित गश्त करनी चाहिए।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823