Connect with us

देश-विदेश

यहां जामा मस्जिद स्टेशन की राह में रोड़ा बनीं 100 अवैध झुग्गियां

जामा मस्जिद भूमिगत मेट्रो स्टेशन की राह में 100 अवैध झुग्गियां रोड़ा बन गई हैं। रक्षा विभाग की भूमि पर बनी इन झुग्गियों के कारण काम शुरू नहीं हो सका है। मेट्रो के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर ने जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह को अतिक्रमण हटवाने के लिए पत्र लिखा है। अवैध झुग्गियों के अलावा यहां सड़क पर हुए अतिक्रमण भी चुनौती बने हुए हैं।

ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक सात भूमिगत मेट्रो स्टेशनों के लिए खोदाई शुरू होनी है। 1820 करोड़ की लागत से काम होगा। पहले चरण में ताजमहल, आगरा किला व जामा मस्जिद भूमिगत मेट्रो स्टेशन बनने हैं। इनमें ताजमहल स्टेशन के लिए शाहजहां गार्डन और आगरा किला स्टेशन के लिए किला के सामने रक्षा विभाग की भूमि पर मिट्टी की जांच शुरू हो गई है। दोनों स्टेशन पर 142 नमूनों की जांच होगी। 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- जस्टिस फॉर नेचर एंड लाइफ "NGO" ने सड़क दुर्घटना में वन्यजीवों की मौत मामलों में राज्यपाल को भेजा ज्ञापन........

इधर, जामा मस्जिद स्टेशन रामलीला मैदान के सामने बनेगा। यहां कुछ हिस्से में मिट्टी की सैपलिंग की गई है, परंतु 71 सैंपल की जांच के लिए प्रस्तावित भूमि की बैरिकेडिंग होगी। यहां 100 से अधिक झुग्गियां बाधा बन गई हैं। झुग्गियों के कारण प्रस्तावित स्थल की बैरिकेडिंग नहीं हो सकी। मिट्टी के नमूने भी पूरे नहीं भरे जा सके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- जस्टिस फॉर नेचर एंड लाइफ "NGO" ने सड़क दुर्घटना में वन्यजीवों की मौत मामलों में राज्यपाल को भेजा ज्ञापन........

प्राथमिकता कॉरिडोर में शामिल है ये क्षेत्र 

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर सुभाष चंद्र ने आगरा किला के सामने रामलीला मैदान के पास बनी 100 से अधिक झुग्गियों व अतिक्रमण को हटाने की मांग जिलाधिकारी से की है। यह क्षेत्र प्राथमिकता कॉरिडोर में शामिल है। उन्होंने कहा अतिक्रमण हटने के बाद ही काम शुरू हो सकेगा। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इस संबंध में एडीएम प्रशासन को अतिक्रमण के संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- जस्टिस फॉर नेचर एंड लाइफ "NGO" ने सड़क दुर्घटना में वन्यजीवों की मौत मामलों में राज्यपाल को भेजा ज्ञापन........

झुग्गियां हटाने पर हो चुका है बवाल

छावनी परिषद और प्रशासन की जमीन पर बनी इन झुग्गियों को हटाने को लेकर 2019 में बवाल हो चुका है। तब रक्षा विभाग ने अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के लिए अभियान चलाया था। झुग्गियां हटाने के दौरान क्षेत्रीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था। ऐसे में जिला प्रशासन के लिए 

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

उत्तराखंड

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823