wh ये बने कनाडा के नए प्रधानमंत्री, जस्टिन ट्रूडो की लेंगे जगह - UK LIVE 24 NEWS NETWORK ये बने कनाडा के नए प्रधानमंत्री, जस्टिन ट्रूडो की लेंगे जगह - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

ये बने कनाडा के नए प्रधानमंत्री, जस्टिन ट्रूडो की लेंगे जगह

बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ इंग्लैंड के पूर्व गवर्नर मार्क कार्नी (Mark Carney) को कनाडा का नया प्रधानमंत्री चुन लिया गया है। वे जस्टिन ट्रूडो की जगह लेगें। 59 वर्षीय कार्नी को 85.9 प्रतिशत वोट हासिल हुए।

कौन हैं मार्क कार्नी?

नॉर्थवेस्ट टेरिटरीज कनाडा में जन्मे मार्क कार्नी का बचपन एडमंटन में बीता। उन्होंने अमेरिका के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। इसके उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर की डिग्री हासिल की फिर 1995 में अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की लालकुआं इकाई का हुआ पुनर्गठन, शैलेन्द्र अध्यक्ष और सचिन बने महामंत्री: मुकुल आर्य सहित इन्हें मिली जिम्मेदारी........

साल 2008 में उन्हें बैंक ऑफ कनाडा का गवर्नर नियुक्त किया गया। साल 2010 में दुनिया की मशहूर मैगजीन TIME ने उन्हें विश्व के 25 सबसे प्रभावशाली नेताओं में एक बताया। इसके अलावा साल 2012 में यूरोमनी मैगजीन ने उन्हें ‘सेंट्रल बैंक गवर्नर ऑफ द ईयर’ घोषित किया।

हाल ही में उन्हें संयुक्त राष्ट्र के जलवायु कार्रवाई और  वित्त पर विशेष दूत जैसे महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं। वो ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट में ट्रांजिशन इन्वेस्टिंग के पद पर भी रह चुके हैं।  उन्हें 2012 में ही तत्कालीन प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने वित्त मंत्री बनने का मौका दिया था। लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को नकार दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की लालकुआं इकाई का हुआ पुनर्गठन, शैलेन्द्र अध्यक्ष और सचिन बने महामंत्री: मुकुल आर्य सहित इन्हें मिली जिम्मेदारी........

जस्टिन ट्रूडो ने लिबरल पार्टी के लीडर का पद छोड़ते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,”मैं लिबरल पार्टी के नेता के रूप में उसी आशा और कड़ी मेहनत के साथ विदा ले रहा हूं, जैसा कि मैंने शुरू में किया था।”

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की लालकुआं इकाई का हुआ पुनर्गठन, शैलेन्द्र अध्यक्ष और सचिन बने महामंत्री: मुकुल आर्य सहित इन्हें मिली जिम्मेदारी........
ये बने कनाडा के नए प्रधानमंत्री, जस्टिन ट्रूडो की लेंगे जगह

उन्होंने आगे लिखा, ‘इस पार्टी और इस देश के लिए काफी उम्मीदें हैं। उन लाखों कनाडाई लोगों की वजह से जो हर दिन साबित करते हैं कि बेहतर हमेशा संभव है।’ बता दें कि ट्रूडो ने जनवरी में ही पार्टी को देश के नया प्रधानमंत्री चुनने को कह दिया था।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823