wh लालकुआं ब्रेकिंग। डायरिया के प्रकोप के बीच नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों ने संभाला मोर्चा, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं ब्रेकिंग। डायरिया के प्रकोप के बीच नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों ने संभाला मोर्चा, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं ब्रेकिंग। डायरिया के प्रकोप के बीच नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों ने संभाला मोर्चा, देखें रिपोर्ट:-

लालकुआं ब्रेकिंग। डायरिया के प्रकोप के बीच नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों ने संभाला मोर्चा, देखें रिपोर्ट:-

लालकुआं ब्रेकिंग। डायरिया के प्रकोप के बीच नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों ने संभाला मोर्चा, देखें रिपोर्ट:-

निकटवर्ती क्षेत्र राजीव नगर बंगाली कॉलोनी में डायरिया के प्रकोप के मद्देनजर जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग लगातार जांच परीक्षण से लेकर स्वास्थ्य शिविर और निशुल्क दवाइयों का वितरण करने का काम कर रहा है तो वहीं नगर पंचायत लालकुआं के पर्यावरण मित्रों ने भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर मोर्चा संभाल लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह रौतेला से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी......
लालकुआं ब्रेकिंग। डायरिया के प्रकोप के बीच नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों ने संभाला मोर्चा, देखें रिपोर्ट:-

इस क्षेत्र में जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर नगर पंचायत लालकुआं के पर्यावरण मित्रों द्वारा सफाई अभियान चलाया जाता है मगर जल जनित रोगों के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए यहां बड़े पैमाने पर फॉगिंग कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया गया है जो नियमित रूप से जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी:- भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल में कल 5 सितम्बर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी.....

इधर नगर पंचायत लालकुआं के अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने अपने पर्यावरण मित्रों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं और नगर पंचायत हेड वरुण प्रकाश और उनकी टीम के द्वारा जगह-जगह कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

वही वरुण प्रकाश ने बताया कि अधिशासी अधिकारी के दिशा-निर्देशन में वह अपनी टीम के साथ स्वयं जाकर फागिंग और कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करवा रहे हैं और जो भी क्षेत्र संवेदनशील दिखाई दे रहे हैं उन्हें भी चिन्हित करने का काम किया जा रहा है ताकि सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करके जल जनित रोगों से क्षेत्रवासियों को बचाया जा सके।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823