Connect with us

उत्तराखंड

Big News: वैलेंटाइन डे पर जहां दिखेंगे बाबू-सोना तो तोड़ देंगे उनका कोना-कोना, इस संगठन ने दी खुली चेतावनी, शहीदों को लेकर भी कही ये बात……

पटना में वैलेंटाइन वीक शुरू होते ही हिंदू शिवभवानी सेना नामक संगठन की तरफ से इसका विरोध किया जा रहा है। इस संगठन ने शहर के कई इलाकों में पोस्टर लगाए गए हैं। उन्होंने इन पोस्टरो पर प्रेमी जोड़ों के लिए एक मैसेज लिखा है, जिसमें लिखा गया है कि “जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना, वैलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति नहीं, इस दिन पुलवामा के वीरों को सम्मान दें।”

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने बिंदुखत्ता में जनसंपर्क कर सुनीं जनसमस्याएं......

हिंदू शिवभवानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार सिंह उर्फ रुद्र का कहना है कि वैलेंटाइन डे के नाम पर देश में फैलाई जाने वाली अश्लीलता माननीय नहीं होगी। इसके लिए एक स्पेशल टीम तैयार की गई है, जो  14 फरवरी के दिन सार्वजनिक स्थानों और पार्कों में जाकर ‘संस्कृति रक्षा’ का कार्य करेगी। संगठन द्वारा किसी भी आपत्तिजनक स्थिति में एक्शन लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने बिंदुखत्ता में जनसंपर्क कर सुनीं जनसमस्याएं......

प्रशासन से डर लगने वाले सवाल पर सेना अध्यक्ष ने जबाव देते हुए कहा कि वैलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है। भारत पुलवामा वीरों की धरती है उनको सम्मान देना चाहिए, न कि ‘पश्चिमी संस्कृति’ को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन के महिला कार्यकर्ता भी इस मुहिम का हिस्सा हैं और वे पार्कों में जाकर प्रेमी जोड़ों को ‘सबक’ सिखाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने बिंदुखत्ता में जनसंपर्क कर सुनीं जनसमस्याएं......

लव कुमार सिंह ने चेतावनी दी कि 14 फरवरी को जो लोग अश्लीलता या नंगापन फैलाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस दिन किसी भी आपत्तिजनक हरकत से बचें और इसके बजाय पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को सम्मान दें।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823