wh SBI में इन पदों में निकली भर्ती ,ऐसे करें आवेदन - UK LIVE 24 NEWS NETWORK SBI में इन पदों में निकली भर्ती ,ऐसे करें आवेदन - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

SBI में इन पदों में निकली भर्ती ,ऐसे करें आवेदन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में इस वक्त मैनेजर, डिप्टी मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्तियां चल रही हैं। कुल 32 पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया बीते महीने यानी कि मई से शुरू हुई थी। वहीं अब इन पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट नजदीक है। एसबीआई आगामी 12 जून, 2022 को इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

SBI SCO Recruitment 2022: ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत: 21 मई 2022

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 12 जून 2022

ये होनी चाहिए उम्र

एजीएम (आईटी टेक ऑपरेशंस, आईटी इनबाउंड इंजीनियर, आईटी आउटबाउंड इंजीनियर, आईटी सुरक्षा विशेषज्ञ) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 45 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा, मैनेजर (आईटी सुरक्षा विशेषज्ञ) – 38 वर्ष और डिप्टी मैनेजर (नेटवर्क इंजीनियर, साइट इंजीनियर कमांड सेंटर) की पोस्ट के लिए अभ्यर्थियों की आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

SBI SCO Recruitment 2022: ये होनी चाहिए क्वालिफिकेशन 

एसबीआई डिप्टी मैनेजर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर साइंस/Computer Science & Engineering में बीई, बीटेक होना चाहिए। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को मैनेजर के पद पर अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर साइंस/Computer Science & Engineering में बीई/ बीटेक होनी चाहिए। इसके अलावा, अन्य पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को एजुकेशन क्वालिफिकेशन आधकिारिक नोटिफिकेशन चेक करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें, क्योंकि एप्लीकेशन फॉर्म में कोई गड़बड़ी होने पर आवेदन पत्र रिजेक्ट कर दिया जाएगा। वहीं इस पद के लिए उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823