wh लालकुआं न्यूज:- सक्रिय युवा भाजपा नेता गणेश जलाल को संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी…….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं न्यूज:- सक्रिय युवा भाजपा नेता गणेश जलाल को संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी…….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं न्यूज:- सक्रिय युवा भाजपा नेता गणेश जलाल को संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी……..

 

लालकुआं/हल्दूचौड़। बिन्दुखत्ता निवासी युवा भाजपा कार्यकर्ता गणेश जलाल को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने के साथ ही युवा मोर्चा हल्दूचौड़ मंडल का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

गणेश जलाल लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वह वर्ष 2017 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे। इसके बाद वर्ष 2022 से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रूप से संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं।

 

गणेश जलाल की संगठनात्मक यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़ी रही है। वह बाल्यकाल से ही स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे तथा वर्ष 2021 में प्राथमिक शिक्षक वर्ग और वर्ष 2022 में प्रथम वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

 

लंबे समय से संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, युवाओं के बीच उनकी पकड़ और विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों में सहभागिता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें युवा मोर्चा में यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गणेश जलाल को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

गणेश जलाल ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के हित में कार्य करेंगे तथा युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823